TV न्यूज

चेहरे पर कुत्ते के हमले के बाद ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ की लीड एक्ट्रेस हुई शो से बाहर

कुछ दिनों पहले सेट पर एक कुत्ते ने एक्ट्रेस पर हमला कर दिया था। हमले में रीना का चेहरा खराब हो गया था और वह शूटिंग नहीं कर पा रही थी।

2 min read
Apr 25, 2018
kya haal hai mr panchal

टीवी के चर्चित शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की एक्ट्रेस रीना अग्रवाल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चैनल ने उनको रिप्लेस करने की बात कही है। कुछ दिनों पहले सेट पर एक कुत्ते ने एक्ट्रेस पर हमला कर दिया था। हमले में रीना का चेहरा खराब हो गया था और वह शूटिंग नहीं कर पा रही थी। अब चैनल ने उन्हें शो से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि चैनल इतना लंबा समय उन्हें नहीं दे सकती है। चर्चा है कि रीना इस महीने के आखिरी तक शो से पूरी तरह से अपना नाता तोड़ देंगी।

खुद भी शो छोड़ना चाहती थी एक्ट्रेस
खबर है कि एक्ट्रेस खुद भी शो से बाहर जाने के बारे में विचार कर रही थी। उनका कहना है कि सीरियल में उनके डायलॉग्स काफी बोरिंग थे। वह बार-बार डायलॉग्स में कुछ बदलाव करने के बारे में चैनल से अनुरोध कर रही थी, लेकिन चैनल ने कुछ भी बदलाव करने से पूरी तरह से मना कर दिया। गौरतलब है कि अभी एक्ट्रेस को चोट से रिकवर करने में समय लगेगा।

चैनल था परेशान
रीना के शो से बाहर जाने की दूसरी वजह भी सामने आई है। सीरियल से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभिनेत्री के बार-बार बहिष्कार करने से हम लगातार परेशान थे। इस सूरत में चैनल का यह फैसला एकदम सही है।

इस तरह हुआ था हादसा
खबर है कि एक्ट्रेस सीरियल के एक ट्रैक की शूटिंग कर रही थीं, जब उनके साथ यह हादसा हुआ। दरअसल एक्ट्रेस को एक सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जिसमें उन्हें सड़क किनारे एक कुत्ता नजर आता हैं और वह उसे उठाकर घर ले आती है। इसी सीन को शूट करते समय वह जख्मी हुईं। बता दें कि कुत्ते ने एक्ट्रेस की दाहिनी आंख के नीचे हमला किया । घटना के बाद उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया है।

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे

बताते चलें कि इससे पहले टीवी सीरियल 'इक्यावन' के सेट पर भी ऐसी ही घटना घट चुकी है जब शूटिंग के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस प्राची को कुत्ते ने काट लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ एक सीन करना था, इसी दौरान उनमें से एक कुत्ता प्राची पर झपट पड़ा।घटना के बारे में बताते हुए प्राची ने कहा, 'उसने मेरी जांघों के निचले हिस्से में पूरी ताकत से काटा। हाथों में जो एक डंडा था उस पर भी झपटा मारा और दांत गड़ाने लगा। सीन में मुझे ऐसे एक्ट करना था कि मैं कुत्तों से नहीं डरती क्योंकि मेरा किरदार निडर लड़की का है।

ये भी पढ़ें

इस चर्चित टीवी सीरियल के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, कुत्ते ने एक्ट्रेस के चेहरे पर किया हमला और फिर…
Published on:
25 Apr 2018 01:39 pm
Also Read
View All