Shafaq Naaz Health Update: महाभारत फेम एक्ट्रेस शफक नाज की सफल सर्जरी हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
Shafaq Naaz Surgery: फेमस टीवी एक्ट्रेस शफक नाज घुटने की समस्या से जूझ रही थीं। हाल ही में उन्होंने ACL सर्जरी कराई है। अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। फ़िलहाल एक्ट्रेस की देखभाल बहन मेहविश कर रही हैं।
बता दें ठीक दो दिन पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर नजर आ रहा था।
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया कि उनके घुटने पर गंभीर चोट लग गई थी। वह काफी दिनों से दर्द की समस्या से जूझ रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल पहुंचकर ACL (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) सर्जरी करानी पड़ी।
बता दें ACL सर्जरी आमतौर पर घुटने की गंभीर चोटों के लिए की जाती है, जिसमें लिगामेंट को रिपेयर या री-कंस्ट्रक्ट किया जाता है।
शफक नाज के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, अब वह पहले से बेहतर हैं। जल्द ही ठीक होकर अपने काम पर लौटेंगी।
शफक नाज की करियर पर गौर करें तो एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। इसमें सबसे पहला महाभारत (2013) जिसमें उन्होंने कुंती का किरदार निभाया है। इसके बाद ‘महाकाली – अंत ही आरंभ है’ जैसे कई हिट शो शामिल है।