16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उसने बोला, मैं सुसाइड कर लूंगी…’, मोनालिसा से शादी पर फरमान खान ने किया बड़ा खुलासा

Monalisa-Farman Marriage Controversy: मोनालिसा और फरमान खान की शादी इन दिनों लव जिहाद के विवाद में घिर गई है। मोनालिसा ने बीती 11 मार्च को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग केरल के एक मंदिर में शादी पेरेंट्स के खिलाफ जाकर शादी की। अब वायरल गर्ल के पति का शादी पर बड़ा बयान सामने आ रहा है। जो शादी पर सवाल खड़े कर सकता है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 16, 2026

Monalisa-Farman Marriage Controversy

मोनालिसा संग पति फरमान खान (फोटो सोर्स: instagram/onlinemalayalievents)

Monalisa-Farman Marriage Controversy: पिछले साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा, एक बार फिर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बीती 11 मार्च को मोनालिसा भोसले ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी करके अपने परिवार और फैंस को हैरान कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि फरमान और मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी शादी को 'लव जिहाद' का नाम दे दिया।

इन सभी खबरों पर मोनालिसा ने अपना बयान दिया और बताया कि मेरे पेरेंट्स मेरी बुआ के बेटे यानी मेरे फुफेरे भाई से जबरन मेरी शादी करना चाहते थे।' इसके आगे उन्होंने कहा कि वो तो मेरे भाई हुए ना।' इसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा के पति फरमान खान ने चौंकाने वाला खुलासा करके सबको हैरान कर दिया। इस बयान से ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके ऊपर शादी को लेकर किसी तरह का दबाव बनाया गया था।

शादी के बाद लव जिहाद की अफवाहों पर फरमान का बयान (Monalisa-Farman Marriage Controversy)

मोनालिसा और फरमान खान की शादी की खबर के बाद से ही दोनों के अलग-अलग धर्मों से लेकर केरल में घरवालों के खिलाफ जाकर फरमान से शादी की और लव जिहाद तक की कई खबरें सामने आई हैं। ऐसी खबरों के चलते कपल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी शादी पर खुलकर बात की और अपना पक्ष रखा। लेकिन फरमान ने बयान ने जो बात बताई उसने दोनों की शादी को सवाल के घरे में खड़ा कर दिया है। फरमान ने बताया कि केरल में शादी क्यों की?

मोनालिसा-फरमान ने केरल में क्यों की शादी?

फरमान खान ने बताया कि, उनकी और मोनालिसा की शादी केरल में इसलिए हुई क्योंकि, वो वहां अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे, जो अभी 20 दिनों तक और चलेगी। फरमान ने बताया कि मोनालिसा घर से भागकर नहीं आईं, बल्कि वो यहां अपने पिता के साथ आईं थीं। मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और मोनलिसा की फैमिली ने उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश की, जिसके चलते दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, उन्होंने बताया कि, अब वो दोनों केरल में बसने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि, यहां के लोग इंसान को इंसान की नजर से देखते हैं।

फरमान ने मोनालिसा से क्यों की शादी?

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फरमान ने मोनालिसा संग शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया जो उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर सकता है। दरअसल, फरमान ने बताया कि, मोनालिसा ने उन्हें शादी के लिए राजी करने के लिए सुसाइड की धमकी दी थी। इस दौरान कॉन्फ्रेंस में फरमान के साथ बैठी वायरल गर्ल ने कहा, 'मैंने इनसे बोला था कि अगर शादी नहीं करोगे, तो सुसाइड कर लूंगी।'

मोनालिसा ने ऐसा क्यों किया

फरमान ने आगे कहा, 'मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। फिर मोनालिसा ने कहा कि, उनके घर पर मेहमान आ चुके हैं और कुछ ही दिनों में जबरदस्ती उनकी शादी बुआ के बेटे से करा दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो कुछ गलत हो सकता है। इस वजह से उनकी जिंदगी बचाने के लिए मैंने उनसे शादी का फैसला लिया।