12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या नाबालिग हैं वायरल गर्ल मोनालिसा? शादी के बाद पति ने किया सच का खुलासा

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: 2025 के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली और रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मोनालिसा भोसले अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करके एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। मोनालिसा की शादी की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन शादी की खबरों के बीच एक सवाल उठ रहा है कि क्या मोनलिसा नाबालिग हैं?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 12, 2026

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage

मोनालिसा भोसले ने की बॉयफ्रेंड से शादी। (फोटो सोर्स: monalisabhosle_official)

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: 16 साल की उम्र में महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर मोनालिसा रातोरात नेशनल क्रश बन गईं थीं। उनकी भूरी और खूबसूरत आंखें, प्यारी हंसी ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनको अपनी फिल्म के लिए साइन भी कर लिया। लेकिन फिल्मीं करियर शुरू होने से पहले ही मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने अपने परिवार के साथ बगावत करके केरल में सिविल मैरिज की। उसके बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस अंतर्जातीय विवाह से मोनालिसा के माता-पिता बिलकुल भी खुश नहीं थे। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए मोनालिसा ने केरल पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई।

मोनालिसा और फमान की शादी (Mahakumbh Girl Monalisa Marriage)

इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। इनमें मोनालिसालाल साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए, गले में वरमाला पहने दिख रही हैं। वहीं, कुछ लोग इनकी शादी को लव जिहाद का नाम भी दे रहे हैं, तो कोई इस रिश्ते को केरल स्टोरी 3 की शुरुआत बता रहे हैं। इन सबके बीच एक सवाल और वायरल हो रहा है कि क्या मोनालिसा नाबालिग हैं?

क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? (Is Viral Girl Monalisa Bhosle Minor?)

इस सवाल का कारण वैसे तो वाजिब है, क्योंकि पिछले साल जब मोनालिसा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुईं थीं, तब उनकी उम्र 16 साल बताई जा रही थी, तो साल 2026 में उनकी उम्र 17 साल होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा के पति फरमान खान ने शादी के बाद टुडे ग्रुप से बात करते हुए और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए बताया कि मोनालिसा नाबालिग नहीं बल्कि एडल्ट हैं। इसके आगे फरमान ने कहा सोशल मीडिया पर ये खबर चल रही है कि मोनालिसा एडल्ट नहीं है, वो माइनर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं बता दूं कि मोनालिसा 18 प्लस हैं। मैरिज सर्टिफिकेट में उनकी जन्म तारीख और साल लिखा हुआ है। वो 18 प्लस है। इसका सबूत मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मिल जाएगा।

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी (Monalisa and Farman Love Story)

जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा के पति फरमान खान ने ये भी बताया कि वो एक एक्टर और मॉडल हैं। फरमान ने कहा कि हमारा 6 महीने का प्यार है 60 साल के बराबर है। अपनी लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में बात करते हुए फरमान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। उसी वक्त हमारी बातचीत शुरू हुई। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरुआत में मना किया था। लेकिन मोनालिसा ने कहा कि हमें ये रिश्ता करना है। मुझे तुम पसंद हो। फिर हमें प्यार हुआ और हमने शादी करने का फैसला किया।