
मोनालिसा संग पति फरमान खान (फोटो सोर्स: X)
Monalisa And Farman Khan Wedding: महाकुंभ 2025 की वायरल लड़की मोनालिसा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, मोनालिसा ने अपनी जिंदगी का फैसला अपनी मर्जी से लिया और फरमान खान को अपना जीवनसाथी बनाया है। बता दें, दोनों ने केरल में सिविल मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू परंपरा के साथ शादी की और शादी के बाद मोनालिसा सिंदूर लगाए हुई भी दिखाई दीं।
मोनालिसा के इस फैसले ने कई लोगों को परेशान कर दिया है, खासकर उनके पुराने बयानों को देखकर, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कभी भी अपने माता-पिता को छोड़कर विदेश नहीं जाएंगी और शादी नहीं करेंगी। बता दें, एक समय मोनालिसा ने साफ तौर पर कहा था कि उनके माता-पिता ने कहा है कि जब वो चाहेंगी तब ही शादी करूंगी और उन्होंने खुद भी कहा था कि वे शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन अब मोनालिसा ने ये सब भुला कर अपना रास्ता खुद चुना है और अपने परिवार से अलग होकर फरमान खान के साथ नई जिंदगी की शुरूआत करने वाली हैं।
केरल पुलिस से मोनालिसा ने हाल ही में अपनी सुरक्षा की मांग भी की है, जो ये बताता है कि शायद परिवार के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। दरअसल, मोनालिसा पहले महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचती थीं, लेकिन अब वो इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। वे सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और उनकी फिल्म 'द मणिपुर डायरी' भी पूरी तरह से तैयार है, जो अप्रैल 2026 में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है।
दरअसल, सनोज मिश्रा ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी और उन्हें एक नई जिंदगी दी। उन्होंने मोनालिसा को झुग्गी से निकालकर ऊंचाइयों पर पहुंचाया, लेकिन मोनालिसा के इस फैसले से सनोज खुद बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि मोनालिसा लव जिहाद की शिकार बनी हैं और उन्हें बहकाया गया है।
Updated on:
12 Mar 2026 01:18 pm
Published on:
12 Mar 2026 01:18 pm
