
कृतिका कामरा और पति क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर (सोर्स: X)
Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding Pics: टीवी जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च 2026 को मुंबई में एक सादगी भरे समारोह में शादी की। ये शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। बॉलीवुड और क्रिकेट की कई फेमस हस्तियां जैसे युवराज सिंह, जहीर खान, नेहा धूपिया और सोहा अली खान भी इस खास अवसर पर मौजूद थीं।
स्टार्स कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को बहुत ही सरल और खूबसूरत अंदाज में मनाया। बता दें, कृतिका ने लाल साड़ी पहनी और उनका वेडिंग लुक बहुत ही पारंपरिक और आसान था। बता दें, उन्होंने न सिंदूर, न मेहंदी जैसा कोई भारी श्रृंगार किया, जिससे उनका लुक बहुत ही क्लासी और सिंपल नजर आ रहा था। साथ ही, गौरव कपूर ने भी एथनिक सूट पहनकर इस मौके को स्पेशल बनाया।
इतना ही नहीं, शादी की रस्में गौरव के घर पर हुईं, जिसमें ज्यादा साज-सज्जा और शोर-शराबा नहीं था। दोनों ने बहुत सिंपल तरीके से शादी की और उसके बाद पैपराजी के लिए एक साथ पोज दिया। उनकी खुशी चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
शादी के बाद सोशल मीडिया पर कृतिका के इस सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक की खूब चर्चा हो रही है। कई फैंस ने उनकी सादगी की तारीफ की तो कुछ ने इसे क्लासी भी बताया। शादी के बाद कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक छोटा आफ्टर पार्टी रखा और मीडिया को भी धन्यवाद दिया।
Updated on:
12 Mar 2026 08:20 am
Published on:
12 Mar 2026 08:20 am
