12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां के निधन से टूट गईं एक्ट्रेस, आखिरी विदाई पर लिखा ऐसा भावुक नोट

Tisca Chopra Mother Death: एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अपनी मां के निधन से बेहद टूट गई हैं। उन्होंने अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के प्रति गहरा स्नेह और प्यार व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification
मां के निधन से टूट गईं एक्ट्रेस, आखिरी विदाई पर लिखा ऐसा भावुक नोट

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा की मां (सोर्स: tiscaofficialके इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Tisca Chopra Mother Pammi Arora Death: फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा के लिए ये समय बेहद कठिन है। हाल ही में उनकी प्यारी मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया है। इस दुखद खबर को टिस्का ने 11 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और अपनी भावनाओं को इमोशनल पोस्ट के जरिए व्यक्त किया।

मां हमेशा यही कहती थीं, "मिट्टी पाओ"

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा, "मेरी मां...पम्मी अरोड़ा एक बेहतरीन इंसान थीं, जिनके नेचर में एक खास सहजता और जिंदादिली थी। जो भी उनसे मिलता, वो तुरंत उनका दिल से प्यार करने लगता। उनकी मौजूदगी हल्की-फुल्की और खुशमिजाज थी, जो आसपास के माहौल को खुशी से भर देती थी। मां के साथ कभी ज्यादा देर तक गंभीर होना मुश्किल था। मुश्किल समय में मां हमेशा यही कहती थीं, "मिट्टी पाओ" यानी किसी बात पर ज्यादा पछतावा या गुस्सा मत करो, उसे भुलाकर आगे बढ़ो। यही उनकी जिंदगी जीने की फिलॉसफी थी, जो उन्होंने मुझे सिखाई।"

इतना ही नहीं, टिस्का ने आगे ये भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें सबसे बड़ा सबक दिया कि हमेशा सकारात्मक सोचें और हमेशा अपने लिए हां की तलाश करें। उनकी मां ने ही उन्हें कला, अभिनय, कहानियां सुनाने का हुनर और रंगों से भरी जिंदगी चुनने की प्रेरणा दी। मां स्कूल टीचर थीं और बच्चों के बीच अरोड़ा मैम के नाम से फेमस थीं। वे स्कूल को एक परिवार की तरह समझती थीं। टिस्का ने अपनी मां के कैंसर और टूटे हुए कूल्हे की बीमारी के दिनों को याद किया और बताया कि इतनी तकलीफों के बीच भी वे कभी हार नहीं मानीं। ICU में भी जब गाना बजता तो उनका पंजाबी कंधा हिलने लगता था, जो उनकी जिंदादिली का सबूत था।

उनकी जिंदादिली और ठहाकों को याद रखेंगे

आखिरी समय में टिस्का ने लिखा कि उनकी मां एक खूबसूरत और अनमोल महिला थीं। अगर वे आज हमें देखतीं तो कहतीं, 'अब बस, मिट्टी पाओ।' इसलिए वे अपने आंसुओं के साथ उनकी मुस्कान और ठहाकों को याद रखेंगे और उनकी जिंदादिली को अपनी जिंदगी में हमेशा जीवित रखेंगे।