TV न्यूज

‘वो पीकर फोन जरूर करता है, माही विज ने एक्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- कई लड़कों ने धोखा दिया

Mahhi Vij On Exes Cheating: 'बिग बॉस 20' में माही विज ने हाल ही में अपने पुराने रिश्तों को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक बातचीत में बताया है कि उन्हें कई लड़कों से धोखा मिला है।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
Mahhi Vij On Exes Cheating:
माही विज-जय भानुशाली (फोटो सोर्स- Instagram/colorstv)

Mahhi Vij On Exes Cheating: टीवी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट माही विज ने अपने पुराने रिश्तों को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स का भी ध्यान खींचा। हाल ही के एपिसोड में कनिका मान और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ बातचीत के दौरान माही ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड्स को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि उनके कई एक्स अब भी उन्हें याद करते हैं और शराब पीने के बाद उन्हें फोन जरूर करते हैं।

माही ने एक्स को लेकर किया खुलासा

माही ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके जितने भी एक्स हैं, वो आज भी उन्हें काफी याद करते हैं। उन्होंने कहा, “जो पीता है, वो पी के फोन जरूर करता है मुझे।” अभिनेत्री के मुताबिक, उनके एक्स फोन पर यह भी कहते हैं कि वे उन्हें बहुत मिस करते हैं और उन्हें माही जैसी लड़की दोबारा नहीं मिली। इस पर माही ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसी वजह से वह उन्हें पहले सुधर जाने के लिए कहती थीं।

बातचीत के दौरान गुल्लू ने माही से यह भी पूछा कि उनके रिश्तों में ब्रेकअप की पहल आखिर किसकी तरफ से होती थी। इस सवाल पर माही ने अपने पुराने रिश्तों को लेकर एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई बार लड़कों ने धोखा किया है और वो पकड़े भी गए।

माही बोलीं- मुझे बहुत लड़कों ने चीट किया

माही ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरेको चीट बहुत किए हैं लड़कों ने। और पकड़े भी जाते थे, क्योंकि मैं तो भाई क्राइम ब्रांच भी पीछे है उसमें।' हालांकि, अभिनेत्री ने इस बातचीत में अपने किसी भी एक्स-पार्टनर का नाम नहीं लिया और न ही यह बताया कि उन्होंने किन रिश्तों में धोखे का सामना किया था।

माही विज की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेता जय भानुशाली से साल 2011 में शादी की थी। दोनों ने 2009 में डेटिंग शुरू की थी और बाद में परिवार बनाया। साल 2017 में दोनों ने अपने फोस्टर बच्चों खुशी और राजवीर की जिम्मेदारी ली, जबकि 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ।

माही और जय का तलाक

कई महीनों तक दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने के बाद माही और जय ने 4 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की थी। संयुक्त बयान में दोनों ने कहा था कि उनकी कहानी में कोई विलेन नहीं है और वे अपने बच्चों की परवरिश आपसी सम्मान के साथ करते रहेंगे। दोनों ने अलग होने की कोई खास वजह सार्वजनिक नहीं की थी।

Updated on:
13 Oct 2026 04:22 pm
Published on:
13 Oct 2026 04:22 pm
Also Read
View All
‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है

‘अपने मुंह की गंदगी साफ करो’, यंग DSA ने माही विज पर बोला हमला, जमकर हुई लड़ाई

11 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने झेली बॉडी शेमिंग, अब वजन को लेकर बोलीं- मुझे बहुत ज्यादा फर्क पड़ा था

“ना पति के पैसे, ना बॉयफ्रेंड के!”, ग्रीस जाते हुए कश्मीरा शाह ने अफेयर की खबरों के बीच कोमल रानी पर कसा तंज?

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप