TV न्यूज

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत के साथ ‘भीगे होंठ’ गाने पर डांस करते हुए सिद्धार्थ और आसिम ने पार की सारी हदें

बिग बॉस के घर में हुई मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) की एंट्री फिल्म 'मर्डर' (Murder) के गाने 'भीगे होंठ' (Bheege Hoth Tere ) पर किया डांस सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) और आसिम रियाज़  (Asim Riaz) संग मल्लिका शेरावत संग किया डांस
2 min read
मल्लिका शेरावत ने ली बिग बॉस में एंट्री
मल्लिका शेरावत ने ली बिग बॉस में एंट्री

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg boss) के वीकेंड का ये एपिसोड काफी गर्मी भरा रहेगा। बिग बॉस के घर में इंटरनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाने घर में आने वाली हैं मल्लिका शेहरावत (Mallika Sherawat)। बिग बॉस के घर से एक प्रोमो आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) और आसिम रियाज (Asim Riaz) मल्लिका शेरावत के साथ सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहें हैं।

बिग बॉस के इस वीडियो प्रोमो में मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपनी फिल्म मर्डर के गाने भीगे होंठ तेरे पर डांस करती हुईं एंट्री लेती हैं। घर में जाते ही मल्लिका शेरावत सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) के साथ फ़्लर्ट करती हुई दिखाई दी। मल्लिका सिद्धार्थ शुक्ला से जब पूछती है कि क्या मैं आपके यहां बैठ सकती हूं तो सिद्धार्थ तुरंत जवाब देते हुए है गोद में तो मल्लिका सिद्धार्थ की गोद में बैठ जाती है। फिर मल्लिका सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'आपका दिल किस तरफ है और कहां धड़क रहा है?' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'आपके दिल के सामने।'

इसके बाद आसिम भी वीडियो में मल्लिका के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के डांस करते हुए सभी घरवाले जमकर हंसने लगते हैं। आपको बता दें की इस वीकेंड के वार में सलमान खान रश्मि देसाई पर सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा कमेंट पर जमकर सिद्धार्थ पर गुस्सा करेंगे।

Published on:
21 Dec 2019 02:49 pm