TV न्यूज

टीवी इंडस्ट्री में राजकुमारी के नाम से मशहूर है ये एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ेंगी इंडस्ट्री

ये मशहूर एक्ट्रेस उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। एक्ट्रेस उनके छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लेंगी।

2 min read
Oct 14, 2019
कई साल इस मशहूर एक्ट्रेस ने छुपाकर रखी पहचान, असल में रीवा की राजकुमारी हैं ये अदाकारा, शादी के बाद छोड़ेंगी इंडस्ट्री

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोहना कुमारी सिंह ( mohena singh ) आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोहना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। एक्ट्रेस उनके छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लेंगी। यह शादीउत्तराखंड के हरिद्वार में होगी।

शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शादी में देश ही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंच चुके हैं। क्या आप जानते हैं मोहना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली मोहना टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से चर्चा में आईं। इस शो में उन्होंने कार्तिक की बहन कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।

कोई नहीं जानता लेकिन मोहना रीवा (मध्य प्रदेश) की पूर्व राजकुमारी हैं। दरअसल वह महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अपनी शादी में मोहना सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगी। उनके कपड़ों को खास राजपूती टच दिया गया है।

कुछ वक्त पहले मोहना ने इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'

Published on:
14 Oct 2019 10:45 am
Also Read
View All