TV न्यूज

मोहित मलिक और अदिति बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के घर किलकारी गूंजी है। अदिति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये गुड न्यूज शेयर की है।
2 min read
Apr 29, 2021
mohit_malik.png

मुंबई। एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के घर आज किलकारी गूंजी है। इस कपल के घर लड़का हुआ है। कपल ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टर्स ने ये गुड न्यूज देते हुए लिखा है,' बेबी मलिक'।

'आशीर्वाद के लिए धन्यवाद'

अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए हैं और इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दे रही हैं। उन्होंने लिखा कि उनका छोटा बच्चा वाकई में जादू है और इसके आने के बाद उनका जीवन और भी खुशगवार होने वाला है। अदिति ने लिखा,'प्रिय ब्रह्माण्ड, इस आशीर्वाद के लिए शुक्रिया! आधी रात बच्चे के रोने की आवाजें और जो कुछ भी इसके साथ आएगा, उसके लिए धन्यवाद, क्योंकि हम हमारे बच्चे का संसार में स्वागत कर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। वह यहां पर आया और वह वाकई में मैजिक है।

'फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार '

मोहित मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वही मैसेज लिखा है जो अदिति ने यूज किया है। मोहित ने तस्वीर में अदिति का हाथ थाम रखा है और उनका बेटा पालने में दिखाई दे रहा है। दोनों की इस गुड न्यूज वाली पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। गौरतलब है कि हाल ही में अदिति ने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव शेयर किए थे। उन्होंने लिखा था कि यद्यपि ये जीवन का ये दौर उतार—चढ़ाव से भरा है, लेकिन ये जीवन की सबसे ज्यादा शानदार जर्नी है।

मोहित और अदिहित की पहली मुलाकात 'बनूं मैं तेरी दूल्हन' के सेट्स पर हुई थी। यहीं से वे मित्र बन गए। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने दिसंबर 2010 में शादी कर ली। उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा पिछले साल की थी। इसके बाद लगातार वह अपने फैंस को इसकी अपडेट दे रहे थे।

Published on:
29 Apr 2021 05:49 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’