TV न्यूज

बेबी के लिए दबाव बना रहा परिवार, Monalisa और विक्रांत कर रहे बेबी की प्लानिंग

मोनालिसा ( Monalisa ) देंगी गुड न्यूज!, प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा अगले साल बन सकती हैं पहले बच्चे की मां एक्ट्रेस का नया सीरियल 'नमक इस्क का' प्रसारित होगा जल्द
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 10:07 PM IST
बेबी के लिए दबाव बना रहा परिवार, Monalisa और विक्रांत कर रहे बेबी की प्लानिंग
बेबी के लिए दबाव बना रहा परिवार, Monalisa और विक्रांत कर रहे बेबी की प्लानिंग

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखरने के बाद टीवी की दुनिया में झंडे गाड़ रहीं एक्ट्रेस मोनालिसा ( Actress Monalisa ) ने अपने पहले बेबी को लेकर बात की है। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ( Vikrant Singh Rajpoot ) हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह संभवतया अगले साल मां बन जाएं। उनका कहना है कि दोनों के परिवार उन पर काफी समय से बेबी के लिए दबाव डाल रहे हैं।

दोनों की फैमिली बना रहीं प्रेशर
मोनालिसा ने ई टाइम्स से बातचीत में अपने पहले बेबी को लेकर कहा कि हम बेबी का प्लान कर रहे हैं। हो सकता है अगले साल मैं मां बन जाऊं। मोनालिसा ने कहा मेरा और पति विक्रांत का परिवार बच्चे को लेकर काफी समय से दबाव बना रहा है।

ये सेलेब्स भी चर्चा में
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान और प्रतिबंधों में छूट के बाद कई सेलेब्स ने बेबी को लेकर जानकारी दी है। इनमें क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। प्रेग्नेंसी के चलते अनुष्का अपने पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगी हैं। इस कपल से पहले करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी भी प्रेग्नेंट हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांडया की पत्नी नताशा मां बन चुकी हैं।

मोनालिसा का नया शो
मोनालिसा का नया शो 'नमक इस्क का' जल्द ही आने वाला है। इसमें वह इरावती वर्मा का किरदार निभाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि मोनालिसा की मां का असली नाम भी इरावती है। इससे पहले वह ‘नज़र' शो और इसके पार्ट 2 में नजर आ चुकी हैं। दोनों में वह 'डायन' के किरदार में नजर आईं थीं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’