TV न्यूज

मौनी रॉय ने मोहित रैना को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा अब हम…

मौनी की डेब्यू फिल्म ज्ल्द ही रिलीज होने वाली है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 2:40 PM IST
mouni roy and mohit raina break up story
mouni roy and mohit raina break up story

टीवी के सबसे हॉट कपल मोहित रैना और मौनी रॉय को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की लवस्टोरी की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में फेमस है। लेकिन पिछले काफी समय से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। पहले खबर आई कि मौनी और मोहित ने एक दसूरे को सोशल साइड पर अनफॉलो कर दिया। फिर सुनने में आया कि मौनी ने मोहित से रिश्ता खत्म करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की हुई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया था। लेकिन अब मौनी रॉय ने अपने और मोहित के रिश्ते को लेकर जो बयान दिया है वो चौंकाने वाला है।

#MouniRoy Stylish Look...

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

मौनी ने कहा अब हमारे बीच कुछ भी नहीं:
मौनी और मोहित ने पहले एक दसूरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा, 'मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं'। मौनी के इस बयान के बाद ये तय हो गया हैं कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी वो सच थी। अब दोनों ने फाइनली एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

अक्षय के साथ कर रही हैं काम:
मौनी ने टीवी पर नागिन पर दर्शकों को खूब लुभाया है। उनकी एक्टिंग को सबने खूब पसंद किया है। वहीं मोहित को महादेव के रोल में खूब पसंद किया गया है। मौनी की डेब्यू फिल्म ज्ल्द ही रिलीज होने वाली है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब