TV न्यूज

तारक मेहता की बबीता जी ने शॉर्ट ड्रेस में करवाया फोटोशूट, तस्वीरें देखकर दीवाने हुए लोग

शो का मेन किरदार जेठालाल का है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली बबीता जी पर फिदा है। बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले करती हैं। असल जिंदगी में भी उनपर कई लोग फिदा हैं।

2 min read
Sep 01, 2021
munmun_dutta.png
Munmun Dutta

नई दिल्ली। टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को काफी पसंद किया जाता है। यह शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अपना अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो का मेन किरदार जेठालाल का है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली बबीता जी पर फिदा है। बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले करती हैं। असल जिंदगी में भी उनपर कई लोग फिदा हैं।

इसके पीछे वजह है उनका स्टाइल। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके स्टाइल और अदाओं को काफी पसंद करते हैं। अब मुनमुन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में मुनमुन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट और प्रिटेंड शर्ट पहनी हुई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने वाइन कलर की हील्स पहनी हुई हैं। रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए मुनमुन ने कैप्शन में लिखा है, 'कोरोना से पहले।' इससे साफ है कि उनकी ये तस्वीर कोरोना से पहले की हैं, लेकिन उन्होंने अब शेयर की हैं। उनकी इस तस्वीरों पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि मुनमुन दत्ता को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसी से आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। मुनमुन अक्सर अपनी फोटो व वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती हैं। कई बार वह बोल्ड फोटोज़ के कारण सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने तारक मेहता का उल्टा शो में वापसी की है। कुछ वक्त से पहले वह शो में नजर नहीं आ रही थीं लेकिन अब उनके लौटने से फैंस काफी खुश हैं।

Published on:
01 Sept 2021 08:25 pm