TV न्यूज

‘नागिन 3’ फेम पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में किया गया गिरफ्तार

एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन 3' में लीड रोल में नजर आने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
2 min read
pearl_v_puri1.jpg
Pearl V Puri Arrested

नई दिल्ली। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में भूचाल मचा हुआ है। आए दिन चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट के आरोप लगाए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उन्हें जल्द ही जमानत भी मिल गई। अब टीवी के पॉपुलर एक्टर पर्ल वी पुरी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पर्ल वी पुरी एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन 3' में लीड रोल में नजर आए थे। खबरों के मुताबिक, उन पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी हैरान हैं।

महिला ने लगाया रेप का आरोप
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला और उनके परिवार वालों ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 4 जून की देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी अभी पुलिस हिरासत में ही हैं। इसके अलावा, अभी कोई तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

'नागिन 3' से मिली पॉपुलैरिटी
पर्ल वी पुरी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन 3' से मिली। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हो गया। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। साल 2013 में एक्टर में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह लीड एक्टर के तौर पर सीरियल 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार', 'नागिन 3' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे सीरियल्स में नजर आए। सीरियल्स के अलावा वह कुछ म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए हैं।

Published on:
05 Jun 2021 09:27 am