TV न्यूज

VIDEO: एकता ने पहली NAAGIN के चेहरे से हटाया पर्दा, इस भयानक जगह चल रही है सीरियल की शूटिंग

एकता कपूर ने ट्विटर अकाउंट पर शो का पहला पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इस शो की शूटिंग लोकेशन की वीडियो सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2018, 3:06 PM IST
naagin 3 poster out
naagin 3 poster out

एकता कपूर एक बार फिर अपने चर्चित टीवी शो 'नागिन 3' के साथ लौट रही हैं। खास बात यह है कि इस शो के नए सीजन में मौनी रॅाय नहीं बल्कि टीवी की मशहूर अदाकारा करिश्मा तन्ना नागिन के किरदार में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद एकता ने दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शो का पहला पोस्टर शेयर किया है जिसमें बिग बॉस फेम करिश्मा काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एकता ने शो की पहली नागिन से इंट्रोड्यूस करवाया है। इस पोस्ट पर एकता ने ट्वीट किया है, 'लीजिए पहली नागिन आ गई है! करिश्मा तन्ना तुम्हारा 'नागिन 3' में स्वागत है! जल्द ही टेलीविजन पर नजर आएगा।'

कुछ समय का है किरदार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल में करिश्मा का किरदार कुछ समय बाद खत्म हो जाएगा। ये नागिन शो में मर जाएगी। करिश्मा के अलावा इस शो के लिए एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी का भी नाम सामने आ रहा है। वह भी शो में नागिन का रोल अदा करेंगी। गौरतलब है कि नागिन के पिछले सीजन में एक्ट्रेस मौनी रॅाय मुख्य किरदार निभाती नजर आईं थीं। इस शो से वह काफी पॅापुलर हुईं थी।

मॉनी को सुरभि ने किया रिप्लेस
बता दें कि इस बार इच्छाधारी नागिन के किरदार में 'कुबूल है' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति नजर आएंगी। नागिन के इस सीजन में मौनी रॉय को सुरभि ज्योति ने रिप्लेस किया है। मौनी रॉय के अलावा अदा खान ने भी शो से अलविदा कह दिया है। उनकी जगह अनीता हसनंदानी 'नागिन 3' अहम किरदार में होंगी। गौरतलब है कि करिश्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'नागार्जुन- एक योद्धा' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन रिएलिटी शो 'बिग बॉस 8' में करिश्मा अपने एटीट्यूड और हंगामे की वजह से लाइमलाइट में आईं थीं।

Updated on:
10 Apr 2018, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’