TV न्यूज

सलमान खान के नक्शेकदम पर चली नेहा कक्कड़, ‘इंडियन आइडल’ की शूटिंग के दौरान किया ऐसा काम

शो में उनके साथी जज हिमेश रेशमिया ने भी सनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'आप सभी रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स के लिए एक उदाहरण हैं। हालांकि, आपने कोई ....
2 min read
Dec 31, 2019
Neha kakkar
Neha kakkar

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' की शूटिंग के दौरान जज नेहा कक्कड़ एक म्यूजिशियन की कहानी को सुनकर भावुक हो गईं। सिंगर नेहा ने म्यूजिशियन को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। शो के एक कंटेस्टेंट सनी हिंदुस्तानी म्यूजिशियन रोशन अली के साथ परफॉर्म कर रहे थे। रोशन अली कभी दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ काम किया करते थे। कुछ समय बाद खराब तबीयत के चलते उन्हें नुसरत फतेह अली खान की टीम छोड़नी पड़ी। उनकी जिंदगी की ये दुखभरी कहानी सुनकर नेहा भावुक हो गईं। उन्होंने मदद के तौर पर उन्हें दो लाख रुपए देने का फैसला किया।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी दरियादिली की लिए जाने जाते है। भाईजान हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है। अब नेहा भी सलमान के नक्शकदम पर चल रही है।

शो में उनके साथी जज हिमेश रेशमिया ने भी सनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'आप सभी रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स के लिए एक उदाहरण हैं। हालांकि, आपने कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन आप बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से गाते हैं, जो कि सराहनीय है।' नेहा और हिमेश के साथ संगीतकार विशाल ददलानी भी इस शो को जज करते हैं।

Published on:
31 Dec 2019 12:50 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’