TV न्यूज

बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं नेहा पेंडसे, प्रीवेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। उनके माथे पर मोतियों का एक मुन्दावल्या है। वहीं दूसरी फोटो में वह ....
3 min read
Dec 31, 2019
neha pendse
neha pendse

टीवी की सुपरहिट 'मैडम जी' नेहा पेंडसे शादी के बंधन में बंधने जा रही है। टीवी एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह के साथ महाराष्ट्रीयन रिवाजों से शादी करेंगी। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो गया है। इस बात जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट से दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से पहले की जाने वाली गृहमुख पूजा की तस्वीरें साझा की है। नेहा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी करने जा रही हैं ।

इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। उनके माथे पर मोतियों का एक मुन्दावल्या है। वहीं दूसरी फोटो में वह मम्मी-पापा के साथ पूजा की रस्में निभाती हुई दिख रही हैं। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है।

हाल ही नेहा ने एक इंटरव्‍यू में अपनी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने का फैसला कर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस शानदार परिवार का हिस्‍सा बनकर बहुत खुश हूं। ये मेरे जीवन की सबसे अच्‍छी फीलिंग है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं।'

बता दें कि नेहा पेंडसे पुणे में परिवार के करीबी लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगी। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। मेहंदी, संगीत और शादी के फंक्शन धूमधाम से होंगे। बात अगर नेहा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे मराठी फिल्म 'जून' में सिद्धार्थ मेनन के साथ नजर आएंगी।

Published on:
31 Dec 2019 02:26 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’