एक्ट्रेस Nia Sharma आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस स्पेशल डे पर निया खूब मस्ती करती हुईं नज़र आईं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 'मेड इन इंडिया' में धमाल मचाने वाली निया शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर निया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर की है। जिसमें वह काफी एक्साइटेड नज़र आईं। वीडियोज में एक्ट्रेस मस्ती झूमती हुए डांस करती हुई दिखाई दीं। निया ने अपने जन्मदिन पर वेस्टर्न लुक में नज़र आई। जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। अभिनेत्री के कई चाहने वालों को भी उनका बार्बी लुक काफी पसंद आ रहा है। निया के फैंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।
नागिन एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कि तस्वीेरें और वीडियोज शेयर की है। वीडियो में निया मस्ती करते हुए चिल्लाकर बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नज़र आ रही हैं। निया के बर्थडे के लिए उनके रूम को काफी शानदार ढंग से सजाया गया है। चारों ओर गोल्डन एंड व्हाइट कलर के गुब्बारों से सजावट की गई है। साथ ही निया के सामने एक नहीं बल्कि कई केक रखे गए हैं। जिन्हें वह एक साथ काटती हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा है कि- 'मेरा हैप्पी बर्थडे है।' उनकी पोस्ट पर कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
निया ने दूसरे पोस्ट में वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिसमें वह अपने तोहफों के बीच लेटी हुईं नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्हें काफी सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तोहफे में मिले हैं। इस पोस्ट में निया बताती हैं कि 'बीते दस सालों से उनका जन्मदिन एक त्योहार की तरह लगता है। जो हमेशा उनकी आंखों और दिल को खुशी से भर देता है।' इस पोस्ट में निया ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए सबको धन्यवाद कहा है।