TV न्यूज

शादी के 4 साल बाद ही तलाक लेंगी ‘कैसी ये यारियां’ एक्ट्रेस नीति टेलर? इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें

नीति टेलर ने साल 2020 में आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा से शादी की थी। अब खबर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से सरनेम तक हटा लिया है।

less than 1 minute read
May 31, 2024
नीति टेलर ने इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें

नीति टेलर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस है। शो ‘कैसी ये यारियां’ से नीति ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। नीति ने साल 2020 में आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा से शादी की थी। इन सब के बीच नीति टेलर को लेकर अफवाह है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना सरनेम तक हटा लिया है। अब इसे देख कर लोग कयास लगा रहे हैं कि वो जल्द ही अपने पति से तलाक ले सकती हैं।



इंस्टाग्राम से डिलीट किए फोटोज

नीति (Niti Taylor) ने अपने इंस्टाग्राम से वो सारे फोटोज डिलीट कर दिए जिसमें उनके पति और ससुराल वाले साथ थे। एक्ट्रेस ने परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, इसके बाद परीक्षित ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था। नीति ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से 'बावा' भी हटा दिया है।

इंटरव्यू में कही ये बात

नीति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। दोनों अलग-अलग पेशे से हैं तो सब कुछ मैनेज करना आसान हो जाता है। तलाक की खबर सुनने के बाद नीति के फैंस काफी परेशान हैं और वो ये जानना चाहते हैं कि आखिर चार साल में ऐसा क्या हो गया जिससे उनकी मैरिड लाइफ में परेशानियां शुरू हो गईं। तलाक की खबरों पर नीति की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Updated on:
31 May 2024 01:44 pm
Published on:
31 May 2024 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर