TV न्यूज

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के थे कई लड़कियों से संबंध

राहुल ने प्रत्यूषा को एक पार्टी में सबके सामने  जड़ दिया था थप्पड़, पैसे को लेकर अक्सर चलता था विवाद
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2016, 12:06 PM IST
Pratyusha Banerjee and Rahul Raj
Pratyusha Banerjee and Rahul Raj
मुंबई। बालिका वधू का किरदार निभाने वाली टीवी स्टार प्रत्यूषा बनर्जी की मौत का राज जहां और अधिक गहराता जा रहा है, वहीं इस मामले में हर रोज नई परतें खुल रही हैं। हाल ही में हुई जांच से यह तथ्य सामने आया है कि प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह उसे धोखा दे रहा था। उसके प्रत्यूषा के अलावा भी अन्य लड़कियों से संबंध थे तथा पिछले 15 दिनों से राहुल के कहीं और रहने लगने के चलते प्रत्यूषा बेहद अपसेट थी।

प्रत्यूषा के दोस्त काम्या पंजाबी, विकास गुप्ता और वकील फाल्गुनी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इस केस से जुड़े कई राज उजागर किए। राहुल ने प्रत्यूषा को एक पार्टी में सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में प्रत्यूषा राहुल पर केस भी करने वाली थी जिसके लिए एक दिन पहले उन्होंने वकील से मुलाकात भी की थी।

राहुल प्रत्यूषा के कमाए पैसे ले लेता था
हाल ही में एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में प्रत्यूषा के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल प्रत्यूषा के कमाए पैसे ले लेता था। जांच में भी यह पता चला है कि दोनों के बीच रुपए-पैसे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं राहुल की मां ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि दोनों साथ में रहते थे और बेहद खुश थे।

पड़ोसी ने कहा कि लिफ्ट में रो रही थी प्रत्यूषा
पुलिस ने जब प्रत्यूषा के पड़ोसियों से पूछताछ की तो उसके एक पड़ोसी अनुज सचदेव ने बताया कि शुक्रवार को वह मुझे लिफ्ट में मिली थी। उस दौरान उसके एक हाथ में चिप्स और दूसरे में कोल्ड ड्रिंक था। वह रो रही थी। उसकी तबीयत खराब लग रही थी। मैंने जब पूछा तो उसने कहा था कि सब कुछ नॉर्मल है। निजी मामला होने की वजह से मैंने ज्यादा दखल नहीं दिया।

मुझे लगा वो जिंदा है, तो मैं अस्पताल ले गयाः राहुल
इस मामले में राहुल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैंने शुक्रवार को प्रत्यूषा को पंखे से लटके देखा था, तो पड़ोसियों की मदद से उसे उतारा। मुझे लगा वह जिंदा है, इसलिए अस्पताल लेकर भागा था।

नाक-आंख पर चोट के निशान का दावा-
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कहा कि प्रत्यूषा की नाक और आंखों के पास चोट के निशान थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई आत्महत्या करता है तो उसकी आंखों और नाक पर चोट कैसे लग सकती है? काम्या ने कहा कि हमने पिक्चर्स ले लिए हैं। पुलिस घरेलू हिंसा के एंगल से जांच कर रही है। हम अपना बयान पुलिस में दर्ज कराएंगे।
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’