TV न्यूज

तो क्या प्रियांक ने अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से दुबारा नही की BIGG BOSS 11 में एन्ट्री, खुद दिव्या ने किया ये खुलासा…

तो क्या प्रियांक ने अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से दुबारा नही की BIGG BOSS 11 में एन्ट्री, खुद दिव्या ने किया ये खुलासा...
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 2:08 PM IST
priyank sharma and divya
priyank sharma and divya

जैसा की हम सब जानते हैं बिग बॅास ११ को शुरु हुए अभी २ ही हफ्ते हुए हैं। पहले ही हफ्ते में यंगस्टर्स के चहीते कंटेस्टेंट्स प्रियांक शर्मा बिग बॅास से बाहर हो गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे की क्या प्रियांक दुबारा गेम को ज्वाइन करेंगे। इस पर हाल में खबर आ चुकी है की प्रियंक अब वापस मुंबई लौट गए हैं। यानी अब प्रियांक पूरी तरह से गेम से बाहर हो गए हैं।

इस बारे में जब प्रियांक की गर्लफ्रेंड एमटीवी स्प्लिटविल्ला की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने प्रियंक के वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। बॅालीवुड लाइफ को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की,-वो दोबारा कभी सलमान खान के शो में न जाएं। सलमान खान ये पहले कह चुके हैं कि प्रियांक बिग बॉस के घर में एक मजबूत कन्टेस्टन्ट थे, जो फाइनल तक जा सकते थे, मगर प्रियांक की एक गलती ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया।

मैं नहीं चाहती कि प्रियांक बिग बॉस के घर में दोबारा जाये। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में दिव्या ने ये बात कही। दिव्या और प्रियांक एमटीवी स्प्लिटविल्ला 10 के कन्टेस्टन्ट हैं, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हई थी। जब पहली बार बिग बॉस-11 के लिए प्रियांक को ऑफर आया तो मैंने उसको शो में जाने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया, मगर अब बिग बॉस के घर के अंदर की हालत को देखते हुए मैं नहीं चाहती कि प्रियांक उस घर में दोबारा जाये। उन्होंने कहा कि प्रियांक बहुत सिम्पल इंसान है, इसलिए वह बिग बॉस के घर के माहौल में ढल नहीं सकता, जबकि घर के अंदर शैतान लोग हैं।

बता दें प्रियांक ने बिग बॉस-11 के पहले ही हफ्ते में आकाश डडलानी के साथ हाथापाई की थी जिस वजह से सलमान खान नें उन्हें पहले ही वीकेंड के वार में घर के निकाल दिया था। फिलहाल प्रियांक घर के बाहर हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’