TV न्यूज

Qubool Hai 2.0: जोया और असद की जोड़ी की हुई वापसी, लव स्टोरी का रोमांटिक Teaser देख फैंस हुए एक्साइटेड

कुबूल है 2.0 का टीजर हुआ रिलीज जोया और असद को एक साथ देेखकर फैंस हुए इमोशनल टीजर के रिलीज होते ही शो को बताया सुपरहिट लीड रोल में नजर आ रहे हैं करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2021, 6:04 PM IST
Qubool Hai 2.0 Teaser release
Qubool Hai 2.0 Teaser release

नई दिल्ली | टीवी का सुपरहिट सीरियल कुबूल है (Qubool Hai) एक बार फिर वापसी करने को तैयार है। जोया और असद (Asad and Joya) की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों के बीच फिर से अपनी जगह बनाने आ रही है। छोटे पर्दे का बेहद ही हिट सीरियल रहा कुबूल है का नया सीजन कुबूल है 2.0 (Qubool Hai 2.0) ओटीटी पर लॉन्च होने वाला है। जिसका टीजर वीडियो कुछ वक्त पहले जी5 पर रिलीज किया गया है। टीजर (Qubool Hai 2.0 Teaser) में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की पुरानी जोड़ी ने वापसी की है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस का एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर पहुंच गया है।

सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर के शो कुबूल है 2.0 का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ फैंस को पुराने दिन याद आ गए। ट्विटर पर शो का टीजर समेत दोनों लीड एक्टर्स भी ट्रेंड कर रहे हैं। सुरभि ज्योति को लंबे समय बाद जोया के अवतार में देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। टीजर वीडियो में जोया लहंगा पहने हुए तेजी से भागती हुई नजर आ रही हैं। वहीं करण कार को धमाकेदार अंदाज में घुमाते हुए दिख रहे हैं।

दोनों एक दूसरे से टकराते हैं और ये मोमेंट फैंस को घायल कर रहा है। कुबूल है 2.0 के रिलीज होने से पहले ही लोगों ने इसे सुपरहिट बता दिया है। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर कुबूल है 2.0 को रिलीज किया जाएगा। 12 मार्च को दर्शक इस शो के 10 एपिसोड देख पाएंगे।

इसके अलावा वेब सीरीज के फॉर्म में रिलीज हो रहे इस शो में मंदिरा बेदी और आरिफ जकारिया भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। कुबूल है की वापसी के बाद फैंस से अब इसका इंतजार नहीं किया जा रहा है। वो इसे लेकर ढेरों ट्वीट कर रहे हैं।

Published on: