TV न्यूज

Rahul Vaidya की मां ने शुरू की शादी की प्लानिंग, दिशा परमार के साथ रिश्ते हैं बेहद खुश

राहुल वैद्य की मां ने शूरू की शादी की प्लानिंग दिशा परमार को बहू बनाने को हैं तैयार राहुल ने नेशनल टेलिवीजिन पर दिशा को किया था प्रपोज

2 min read
Dec 07, 2020
Disha Parmar and Rahul Vaidya

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) काफी बढ़िया गेम खेल रहे थे। लोग उन्हें फाइनलिस्ट में भी देखने लगे थे लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें घर से बेघर कर दिया। सलमान ने कहा कि राहुल गेम में सीरियसनेस नहीं दिखा रहे थे। अब भले ही राहुल बिग बॉस की ट्रॉफी ना जीत पाए हों लेकिन उन्होंने टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) का दिल पूरी तरह से जीत लिया है। राहुल ने बिग बॉस के घर में दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। साथ ही उनसे अपने प्यार का इजहार भी किया था। अब नेशनल टेलिवीजिन पर राहुल के ऐलान के बाद उनकी मम्मी ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि राहुल के परिवार को दिशा बेहद पसंद हैं।

राहुल की मां गीता वैद्य ने ये साफ कर दिया है कि बिग बॉस 14 खत्म होते ही वो अपने बेटे और दिशा की शादी कराने की प्लानिंग करने लगेंगी। इसकी तैयारियां उन्होंने अभी से शुरू कर दी हैं। बता दें कि राहुल और दिशा की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी। जिसका नाम याद तेरी था। उसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में प्यार हो गया। पिछले दिनों राहुल अपने प्रपोजल का जवाब सलमान से मांगते हुए नजर आए थे।

सलमान ने कहा था कि दिशा का जवाब आ गया है हालांकि वो अभी तक सामने नहीं आया कि उन्होंने क्या कहा है। वहीं दिशा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा था- हे भगवान....। इसके साथ कुछ इमोजी बनाए। फिर एक और ट्वीट किया और लिखा- मैंने अपना जवाब भेज दिया है। दिशा राहुल को लगातार सपोर्ट भी करती रही हैं। उन्होंने बिग बॉस में राहुल की जीत के लिए कई ट्वीट किए हैं।

Published on:
07 Dec 2020 06:37 pm
Also Read
View All