TV न्यूज

राखी सावंत का डांस करते हुए फटा ब्लाउज

राखी सावंत का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल डांस करते हुए स्टेज पर फटा राखी का ब्लाउज

2 min read
Mar 28, 2021
Rakhi Sawant suffers wardrobe malfunction

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ वक्त पहले वह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। जिसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। लेकिन हाल ही में स्टेज पर वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस करते हुए फटा ब्लाउज
दरअसल, होली के त्योहार के लिए कलर्स टीवी पर इसके मशहूर चेहरे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसमें कई सितारे डांस करते भी दिखेंगे। जिसमें राखी सावंत भी शामिल हैं। वह भी अपने धमाकेदार डांस से स्टेज पर आग लगाती दिखेंगी। लेकिन डांस करते हुए उनका ब्लाउज फट गया। जिसके बाद वह उनका गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में वह पिंक कलर का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं, "अभी तो एक झटका भी नहीं मारा। देखो मेरा ब्लाउज फट गया। देखो कैसा डोरी बनाया है। अभी सेफ्टी पिन पे काम चलाऊं। डांस मैं कैसे करूं सेफ्टीपिन पे? हम आर्टिस्ट जब स्टेज पर जाते हैं तो आप लोगों को समझना चाहिए ना। आप लोगों को डोरी एकदम टाइट वाइट देना चाहिए।"

ये आर्टिस्ट्स की ट्रैजडी है
राखी आगे कहती हैं, "फिर लोग बोलते हैं कि हम कॉन्ट्रोवर्सी करते हैं। हम अपना ब्लाउज तुड़वाएंगे क्या। बताओ। कैसे हम आर्टिस्ट लोगों के साथ होता है। मेरा पूरा यूनिट इंतजार कर रहा है। ये आर्टिस्ट्स की ट्रैजडी है।" राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सुई धागे से राखी के ब्लाउज को सिल रही है। राखी के गुस्से को देखते हुए सभी डरे हुए हैं।

मां के इलाज में सलमान ने की मदद
इससे पहले राखी सावंत उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें उनकी मां के कैंसर के बारे में पता चला था। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद राखी को बड़ा झटका लगा था। उनकी मां कैंसर के इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट थीं। ऐसे में वह अस्पतालों के चक्कर लगा रही थीं। लेकिन राखी के पास अपनी मां के इलाज के लिए पूरे पैसे नहीं थे। जिसके बाद सलमान खान और सोहेल खान उनकी मदद के लिए आगे आए। खबरों के मुताबिक, दोनों ने राखी के मां के इलाज का खर्च उठाया। राखी ने दोनों की तारीफ करते हुए दोनों को अपना गॉड ब्रदर बताया था। वहीं, राखी की मां ने भी अस्पताल से सलमान और सोहेल का धन्यवाद किया था।

Published on:
28 Mar 2021 09:14 am
Also Read
View All