TV न्यूज

टीवी पर एक बार फिर से होगा ‘रामायण’ का प्रसारण

बीते साल इतिहास रचने के लिए एक बार फिर से टीवी पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण होने वाले है। जिसे लेकर लोगों के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है।

2 min read
May 07, 2021
Ramanand Sagar Ramayan Is Back On Tv
Ramanand Sagar Ramayan Is Back On Tv

नई दिल्ली। बीते साल महामारी कोरोनावायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया गया। जिसकी वजह से लाखों लोगों को घर पर ही रहना पड़ा था। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए पुराने जमाने के कई सुपरहिट शोज को प्रसारण किया गया था। जिसमें दिवंगत रामानंद सागर का सुपरहिट सीरियल 'रामायण' को भी दर्शकों के लिए सालों बाद फिर से प्रसारित किया गया। सालों बाद टीवी पर लौटने के बाद रामायण ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई और एक नया इतिहास रच डाला। वहीं एक बार फिर से रामायण सुर्खियों में छाईं हुई है।

फिर से लौट रही है टीवी पर रामायण

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि एक बार फिर से रामायण टीवी पर दस्तक देने वाली है। जिसे सुन दर्शक काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। रामायण के सभी पात्रों ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। आज भी राम के रूप दर्शक अरुण गोविल को पूजते हैं। वहीं सीता के किरदार में वह दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रूप सुनील लहरी को जानते हैं। यही नहीं सालो बाद भी भगवान हनुमान के किरदार में दिग्गज अभिनेता दारा सिंह सबके फेवरेट हैं।

बीते साल बनाया था रिकार्ड

आपको बता दें बीते साल यानी कि 2020 में जब रामायण धारावाहिक ने सालों बाद टीवी पर वापसी की थी। तब शो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। रामायण सीरियल को देश में ही विदेश में भी खूब देखा गया और इसी के साथ सीरियल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। रामायण के 16 अप्रैल 2020 के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ये दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला नंबर 1 शो बन गया था। यह देख शो के सभी कलाकार काफी खुश हुए। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कई पोस्ट शेयर किए।

अरविंद त्रिवेदी के निधन की आई थी खबरें

आपको बता दें कुछ समय पहले रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल शुरु हो गई थी। वहीं ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अफवाह बताते हुए एक्टर के निधन की खबरों का खंडन किया। सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 'अरविंद पूरी तरह से ठीक हैं। कृपा करके ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं।'

Published on:
07 May 2021 03:42 pm