
नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। और ऐसे में लोग अपने घरो में रहकर टीवी पर पुराने सीरियल से जुड़ चुके है। जिनमें रामायण के बाद महाभारत का रिपीट टेलीकास्ट शुरू किया गया है। जहां दर्शको के लिये रामायण का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से रहता है वही महाभारत ने भी टीआरपी के मामले में खास जगह बनाई है।
महाभारत के हर कलाकार ने अपने किरदार से दर्शको का मन जीता है। उन्ही में से एक कलाकार की चर्चा हमेशा लोगों की जुबान पर बनी रहती है वो है महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वाली रेणुका इसरानी।
रेणुका ने महाभारत में गांधारी का रोल निभाने से पहले टीवी शो हम लोग में भी काम किया था। हालांकि उन्हें वास्तविक पहचान मिली गांधारी के किरदार से।
हालांकि महाभारत में रेणुका पूरे एपिसोड़ में आंखों पर पट्टी बांधे नजर आई थीं लेकिन अपने अभिनय के दम से उन्होनें लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। जिस दौरान यह एक्ट्रेस इतने बड़ा किरदार निभा रही थी उस समय वो महज 22 साल की थीं।
लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होनें अपने अभिनय से साबित कर दिया है कि कला जिसके रग में होती हैं उसे किसी समय का इतंजार नही होता। और उन्होने महाभारत में वो मुकाम हासिल किया जिसकी वह हमेशा से तलाश में थीं।
बता दे कि, रेणुका जिस तरह से अपने अभिनय के लिए जानी जाती थी उतनी ही अपनी पढ़ाई के मामले में काफी तेज रही है। उन्होनें जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए है। इसके साथ उन्होनें दिल्ली में थिएटर करते वक्त भी कई अवॉर्ड जीते थे।