TV न्यूज

एक अभिनेत्री का दावा… कभी लिवइन में रहते थे शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता

एक अभिनेत्री का दावा... कभी लिवइन में रहते थे शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता...
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 1:38 PM IST
shilpa shinde vikas gupta
shilpa shinde vikas gupta

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को लगता है कि विकास गुप्ता ने उन्हें´धोखा दिया है, लेकिन सच कुछ और ही है। विकास गुप्ता ने जो किया, उनकी जगह यदि कोई और होता, तो वो भी वही करता। सच्चा प्यार किसी उम्मीद की आस नहीं रखता, लेकिन शिल्पा ने शायद किसी उम्मीद की आस में ही विकास गुप्ता से नजदीकियां बढ़ाई थीं। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे। ये बात हम नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री गहना वशिष्ठ कह रही हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए दावा किया है कि ये दोनों न सिर्फ रिश्ते में रहे हैं, बल्कि इनके बीच वो सबकुछ हुआ, जो एक पति-पत्नी के बीच होता है। यह भी खबर आ रही है कि ये दोनों लिव-इन में रहते थे। इस बात से कलर्स चैनल और प्रोडक्शन हाउस एंडमोल अच्छी तरह वाकिफ हैं। यही वजह है कि दोनों को एक साथ इस घर में लाया गया है।

गौरतलब है कि जब से बिग बॉस शुरू हुआ है, तब से हर दिन घर में कोई नया खुलासा हो रहा है। पिछले दिनों अर्शी खान का गोवा-पुणे स्कैंडल काफी सुर्खियों में रहा। इसके लेकर सलमान खान ने प्रियांक की जमकर क्लास भी लगाई। असल में बिग बॉस प्रतिभागियों को जितना पर्सनल जाने से रोकते हैं, उतना ही ये पर्सनल बातें उछालते हैं। वजह साफ है कि घर के अंदर जो प्रतिभागी हैं, उनमें से कुछ की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है और ज्यादातर घरवालों को उनके बारे में पता है। जिन्हें नहीं भी पता था, तो प्रियांक बाहर रहेकर काफी कुछ अंदर लेकर आए हैं।

खैर अब बात करते हैं शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के विवाद के बारे में। क्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एशिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘शिल्पा और विकास कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। इस बात को दोनों ने सबसे छुपाकर रखी थी।’

गहना ने इंटरव्यू में दावा किया कि विकास और शिल्पा काफी क्लोज थे और दोनों के बीच फिजिकल रिलेशनशिप भी था, लेकिन दोनों का रिश्ता काफी लम्बा नहीं चल सका। इसके पीछे वजह विकास नहीं शिल्पा का स्वार्थी रवैया है। गहना के अनुसार शिल्पा की जब चैनल के साथ लड़ाई हुई , तो उन्हें लगा कि विकास उनका साथ देंगे, क्योंकि दोनों रिलेशन में थे, लेकिन विकास ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने चैनल का साथ दिया। असल में विकास अपनी प्रोफेशनल लाइफ में पर्सनल लाइफ को नहीं लाना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने वही किया, जिसके लिए वो कमिटेड थे। इस खुलासे के बाद आप समझ जाएंगे कि कौन सही है और कौन गलत?

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’