TV न्यूज

Rising Star 2: ‘राजी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची आलिया, इस खास अंदाज में बिखेरा अपना जलवा

रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार २' अपने आखिरी दहलीज पर पहुंच गया है। आलिया भट्ट ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 6:29 PM IST
alia
alia

रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार २' अपने आखिरी दहलीज पर पहुंच गया है। आलिया भट्ट ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो में वो अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रमोशन करने पहुंची। यहां पर उन्होंने अपनी फिल्म राजी का गाना 'ऐ वतन' लॉन्च किया। आलिया ने राइजिंग स्टार के मंच पर ये गाना गाया। आलिया का साथ शंकर महादेवन ने दिया। गाने का वीडियो चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

बता दें हाल ही में फिल्म 'राजी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को महज 6 दिनों में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म में आलिया भट्ट ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं जो कि पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए शादी करके उनके मुल्क में चली जाती है। फिल्म की कहानी काफी नई बताई जा रही है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

राजी की कहानी

राजी एक युवा लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है। उसे खुफिया जानकारी उजागर करने के लिए 1971 में पाकिस्तान भेजा गया था। उस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो रहा था। यह एक साधारण भारतीय लड़की की यात्रा है जिसमें असाधारण परिस्थितियों को फिल्माया गया है। बताते चलें कि मूवी में आलिया भट्ट के अलावा विकी कुशाल अहम किरदार में हैं। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। यह 11 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

"चीन में मिली सफलता से फूले नहीं समा रहे आमिर खान कहा -भावनात्मक रुप से चीन और भारतीय दर्शक एक जैसे

Updated on:
15 Apr 2018, 6:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’