TV न्यूज

मोनालिसा के शो में बॉथटब सीन के दौरान घटी ऐसी घटना, एक्ट्रेस ने कहा – घर भाग जाऊं…

शो में एक्ट्रेस मोनालिसा डायन के रोल में नजर आ रही हैं।
2 min read
Mar 20, 2019
ritu-chaudhary-nazar-shared-bathtub-shooting-experience
ritu-chaudhary-nazar-shared-bathtub-shooting-experience

फेमस टीवी सीरियल 'नजर' इन दिनों काफी सुर्खियों मे हैं। शो में एक्ट्रेस मोनालिसा डायन के रोल में नजर आ रही हैं। इन दिनों शो में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है जिसमें वैदेही पर भी डायन का साया आ चुका है। शो में अब वह डायन के किरदार में नजर आएंगी। हाल में एक्ट्रेस को सेट पर एक सीन शूट करना था जिसे लेकर वह थोड़ी असमंजस में पड़ गई। इस सीन में उन्हें बाथटब में नहाना था। हाल में वैदही का किरदार निभा रहीं ऋतु चौधरी सेठ ने इस बारे में मीडिया से बातचीत की।

ऋतु चौधरी सेठ ने बताया, 'अब तक मैंने टीवी शो में बहुत सकारात्मक और अच्छे रोल निभाए हैं। जब मुझे पता चला कि बाथटब सीन करना है तो मुझे लगा कि सब छोड़कर घर चली जाऊं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जब मैंने पहली बार यह सुना तो बहुत अजीब लगा कि इस तरह का सीन करना है। बस मैं खुद को घर जाकर एक कमरे में बंद करना चाहती थी। इस सीन को मैंने एक चुनौती की तरह लिया। मेरे को-स्टार और डायरेक्टर ने मुझे पूरा सपोर्ट किया, तभी जाकर मैं यह शूट कर पाई। पूरा सीन बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है।'

ऋतु ने कहा, 'वैदेही का किरदार मुझे नए एक्सपीरियंस दे रहा है। जो रोल मैंने कभी नहीं निभाए वो मैं आज कर रही हूं। यह मेरे लिए खास मौका है जिसमें मैं अपने काम को और बेहतर करूं।'

Published on:
20 Mar 2019 06:34 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’