TV न्यूज

लड़की को थप्पड़ जड़ने पर नहीं बल्कि लड़के के ऊपर हाथ उठाने पर भी भड़की नेहा, वीडियो आया सामने

रोडीज के विनर रह चुके कशिश ठाकुर ( kashish thakur ) ने पोस्ट की नेहा धूपिया ( Neha Dhupia ) की वीडियो वीडियो में कंटस्टेंट के ऊपर गुस्सा करती हुई आईं नज़र वीडियो में कहा किसी को थप्पड़ मारने का नही है अधिकार
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2020, 11:31 AM IST
Neha Dhupia New Video
Neha Dhupia New Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ( Neha Dupia ) आजकल काफी चर्चा में है। टीवी शो रोडीज ( Roadies ) में बतौर जज प्रोग्राम में दिखाई देती हैं। शो में उन्हें मस्ती के साथ गुस्से में भी देखा गया है। अब रोडीज शो से नेहा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा एक कंटेस्टेंट को अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने पर उसे रोस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसकी वजह से ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। नेहा पर कई तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में रोडीज स्ट्रीम ( Roadies Xtream ) के विनर रह चुके कशिश ठाकुर ( kashish thakur) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा काफी गुस्से में दिखाई दे रही है। खास बात ये है कि इस वीडियो में वो जिसके ऊपर गुस्सा कर रही हैं। वो कोई लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है।

कशिश ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा की इस पुरानी वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को अपलोड करते हुए कशिश ने कैप्शन में लिखा है- 'कोई भी कमेंट करने से पहले देखें'। वीडियो में नेहा रोडीज की ही कंटस्टेंट इराम बी खान ( Iram b khan ) को डांट लगा रही हैं। इस वीडियो में नेहा इसलिए गुस्सा कर रही हैं क्योंकि इराम कशिश को थप्पड़ मारने वाली होती हैं। इराम को डांटते हुए नेहा कहती हैं 'वो तुमसे ज्यादा स्ट्रान्ग है उसका थप्पड़ तुम्हें ज्यादा तेज लगेगा।' नेहा को ये भी कहते हुए सुना गया है कि किसी को भी थप्पड़ मारने का हक़ नहीं है। फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की। थप्पड़ मारने किसी भी तरीके का इम्पावरमेंट नही कहलाता है।

बता दें कि रोडीज के ऑडिशन में एक लड़का आया था। जिसने बताया था कि जब वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशन में था, तो उसकी गर्लफ्रेंड 5 और लड़को को डेट कर रही थीं। ये बात जानकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और ब्रेकअप कर लिया। ये बात सुन नेहा भड़क गई और लड़के को डांटते हुए कहा कि ये उस लड़की की च्वाइस हैं। तुम कौन होते हो उस पर हाथ उठाने वाले। लड़के को फटकार लगाते हुए उन्होंने कई अपशब्द भी इस्तेमाल किए। जिसके बाद से वो ट्रोल होने लगी। उनके बचाव में उनके पति अगंद बेदी ( Angad Bedi ) भी उतरे लेकिन लोगों ने उन्हें भी ट्रोल किया और उनपर भी मीम्स बनाएं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’