
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। रोजाना शो में नए—नए ट्वीस्ट देखने को मिल रहे है। हाल ही में जारी किए गए बिग बॉस के प्रोमो में रोहित शेट्टी नजर आ रहे है। रोहित घर के सदस्यों से मिल रहे है और उन्हें समझा रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान बिग बॉस हाउस के सदस्यों से हफ्ते भर की घटनाओं को लेकर बातचीत करते हैं और उन्हें समझाते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जाने लगे। सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि हो सकता है इस हफ्ते का वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे।
खबरों अनुसार, इस बार का वीकेंड का रविवार और सोमवार को आ सकता है क्योंकि जन्मदिन की वजह से सलमान ने शुक्रवार को वीकेंड का वार के लिए शूटिंग नहीं की थी। इसलिए इस बार वीकेंड का वार एक दिन लेट हो सकता है। रोहित शेट्टी कलर्स चैनल का 'खतरों के खिलाड़ी' भी होस्ट करते हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में रोहित शेट्टी सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान का जन्मदिन इस बार उनको दोहरी खुशी मिली है। जहां उन्होंने अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया वहीं उनकी बहन अर्पिता ने बिटिया को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष शर्मा ने बिटिया का आयत रखा है। सलमान की 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।