TV न्यूज

कुछ ऐसी है रूबीना और अभिनव की लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास वीडियो

रुबीना दिलाइक ने इसी साल 21 जून को अपने कथित बॅायफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। शादी के बाद यह जोड़ा एकसाथ खास वक्त बिता रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 3:38 PM IST
rubina dilaik and abhinav shukla romantic love story video
rubina dilaik and abhinav shukla romantic love story video

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर बहु रुबीना दिलाइक ने इसी साल 21 जून को अपने कथित बॅायफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। शादी के बाद यह जोड़ा एकसाथ खास वक्त बिता रहा है। बता दें रुबीना ने अभिनव से शिमला के वुडविल पैलेस में सात फेरे लिए थे। यह स्टार्स एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे। हाल में दोनों ने मुंबई में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

Out NOW 💫........ click the link in my Bio👆🏻

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

रुबीना को ट्रैवेलिंग का काफी शौक है और अभिनव फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में इन दिनों यह जोड़ा कई जगहों पर साथ में ट्रैवल कर रहा है। कुछ घंटे पहले ही रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाना शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने और अभिनव के सफर को खूबसूरती से साझा किया। गौरतलब है कि रूबीना और अभिनव दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर रखी गई गणेश पूजा के दौरान हुई थी। रुबीना के एक तस्वीर पर आए अभिनव के कमेंट को पढ़कर उन्हें अपना दिल दे दिया था।

बता दें कि इन दिनों अभिनव के नए टीवी शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वह दृष्टि धामी के अपोजिट हैं और एक नेगिटिव करेक्टर प्ले कर रहे हैं।

Updated on:
9 Jul 2018, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’