TV न्यूज

Neha Kakkar के गाने ‘मरजानिया’ में इश्क फरमाएंगे रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, पहला लुक आया सामने

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला नए अंदाज में आएंगे नजर नेहा कक्कड़ के गाने 'मरजानिया' (Marjaneya) में दिखेगी दोनों की जोड़ी
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2021, 8:03 AM IST
Rubina Dilaik  Abhinav Shukla music video
Rubina Dilaik Abhinav Shukla music video

नई दिल्ली: रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिलती थी। हालांकि शो खत्म होने के बाद उनके फैंस दोनों को मिस कर रहे थे। ऐसे में अब रुबीना और अभिनव फैंस के बीच नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

रुबीना का दिखा हॉट अवतार

दरअसल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही पॉपलुर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' (Marjaneya) में दिखाई देंगे। गाने से दोनों का पहला लुक सामने आ चुका है। रुबीना ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनके बालों को थोड़ा अलग लुक दिया गया है। वहीं, अभिनव शुक्ला प्रिंटिड शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक काफी कूल लग रहा है। पोस्टर में रुबीना ने अभिनव के चेहरे को पकड़ा हुआ है।

निक्की ने की रुबीना की तारीफ

पोस्टर शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, 'बहुत एक्साइटेड हूं 'मरजानिया' अनाउंस करते हुए, जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया है।' रुबीना द्वारा शेयर किया गया पोस्टर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस रुबीना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके पोस्ट को अभी तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, टोनी कक्कड़ ने कमेंट कर लिखा, 'इस गाने के लिए अब और इतंजार नहीं कर सकता।' बिग बॉस शो में रुबीना की दोस्त बनीं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने कमेंट कर लिखा, 'रुबीना आप कमाल की लग रही हो।' बता दें कि रुबीना और अभिनव का यह गाना 18 मार्च को रिलीज होने वाला है।

पारस छाबड़ा के साथ वायरल फोटो

इससे पहले रुबीना की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ नजर आ रही थीं। दोनों की तस्वीर देख फैंस काफी हैरान रह गए थे। क्योंकि फोटो में रुबीना चूड़ा पहने नजर आ रही थीं और उन्होंने पारस के गालों में अपना हाथ रखा हुआ था। दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद रुबीना ने बताया कि उनका पारस छाबड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो आने वाला है। हालांकि गाने को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Published on: