TV न्यूज

एक्ट्रेस रुबिना दिलैक को हुआ कोरोनावायरस, बोलीं- ‘1 महीने बाद दे सकूंगी प्लाज्मा’

टीवी सीरियल छोटी बहू फेम एक्ट्रेस रुबिना दिलैक कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर दी है।

2 min read
May 01, 2021
Rubina Dilaik Tested Covid-19 Positive

नई दिल्ली। कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आम से लेकर खास तक इस महामारी के चपेट मे आते जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि टीवी शो 'छोटी बहू' फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। इस बात की जानकारी रुबीना ने खुद अपने फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है। जो उनके संपर्क में आए हैं।

पोस्ट शेयर कर दी एक्ट्रेस ने जानकारी

एक्ट्रेस रुबिना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि "वह अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के सक्षम हो जाएंगी। वह 17 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। साथ ही रुबिना ने पोस्ट में कहा कि इन 5-7 दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वह अपना टेस्ट करवा लें।"

दोस्त और फैंस कर रहे हैं एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना


रुबिना दिलैक के कोरोना संक्रमित हो जाने की खबर से उनके दोस्त और फैंस काफी परेशान हैं। सभी जल्द से जल्द एक्ट्रेस के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनकी खास दोस्त निक्की तंबोली ने रुबिना ने हैरानी जताते हुए कहा कि "हे भगवान, अपना ध्यान रखो बेबी।" वहीं अली गोनी जो कि रुबिना को अपनी बहन मानते हैं उन्होंने भी उनकी सेहत के लिए लिखा कि- "या अल्लाह रहम, अपना ध्यान रखा रुबी।" रुबिना के सभी दोस्त उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

जीता बिग बॉस 14

आपको बतातें चलें कि हाल ही में रुबिना ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी खुद के नाम की है। इस शो में वह अपने पति अभिनव शुक्ला संग आईं थीं। दोनों ही काफी समय तक शो में बने रहें। वहीं शो में रुबिना के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था। बिग बॉस जीतने के बाद रुबिना की फैन फ्लोइंग और भी बढ़ गई है।

Published on:
01 May 2021 05:24 pm
Also Read
View All