TV न्यूज

शिवाशीष ही नहीं इन 5 कंटस्टेंट्स को बेइज्जत कर ‘बिग बॅास’ से बाहर निकाल चुके हैं सलमान खान

शो में शिवाशीष को बिग बॉस की बात ना मानने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और सलमान ने उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के शो से निकाल फेंका।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 11:23 AM IST
salman khan fired these 5 contestants from bigg boss
salman khan fired these 5 contestants from bigg boss

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। शो में कंटेस्टेंट्स कई नियम तोड़ रहे हैं, जिसकी वजह से बिग बॉस लगातार उन्हें सावधान कर रहा है। इसके बावजूद शिवाशीष नहीं सुधरे। यही वजह है कि शो में शिवाशीष को बिग बॉस की बात ना मानने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और सलमान ने उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के शो से निकाल फेंका। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान ने ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले भी नियम तोड़ने के चलते कई कंटेस्टेंट्स को सलमान ने बाहर का रस्ता दिखाया था। तो आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम...

जुबैर खान

बिग बॉस 11 सीजन के कंटेंस्टेंट जुबैर खान ने शो के शुरुआत में ही हंगामे करने शुरू कर दिए थे। एक कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर उन्होंने शो में हिस्सा लिया था। लेकिन शो के दो-तीन दिन में ही वह लड़कियों को अपशब्द कहने लगे थे। साथ ही उन्होंने गालियों का इस्तेमाल भी किया। उन्होंने अर्शी खान के लिए दो कौड़ी की औरत शब्द का इस्तेमाल किया। ये वीडियो जब सलमान खान ने देखा तो बिना किसी से बातचीत किए जुबैर को शो से बाहर कर दिया।

प्रियांक शर्मा

बिग बॉस 11 के सीजन में ही प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरअसल, प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई की। जो सलमान को बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने प्रियांक को निकाल दिया। हालांकि बाद में प्रियांक को वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में दोबारा एंट्री मिल गई थी।

स्वामी ओम

बिग बॉस सीजन 10 में ही स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। स्वामी ओम को सलमान खान ने पेशाब वाली हरकत पर घर से निकाल फेंका था।इतना ही नहीं शो में दिल्ली पुलिस स्वामी ओम पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर तक पहुंच गई थी।

एजाज खान

बिग बॅास हल्ला बोल सीजन को फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने होस्ट किया था। बता दें कि इस सीजन से एजाज खान को उनके गलत व्यवहार के चलते बाहर कर दिया गया था।

प्रियंका जग्गा

बिग बॉस 10 में प्रियंका जग्गा ने सारी हदें पार कर दी थीं। उन्होंने न जानें कितने नीयमों का उलंघन किया। इसी के चलते सलमान ने प्रियंका को बाहर का रस्ता दिखा दिया था। बता दें कि प्रियंका शो के 10वें सीजन में आईं थी, लेकिन घर से बाहर निकाले जाने के बाद प्रियंका के भाई ने खुलासा किया था उन्हें मिसकैरेज हुआ था। इसका मतलब प्रियंका बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंट हो गई थी।

Published on: