TV न्यूज

बिग बॉस 9 के प्रोड्यूसर को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, मांगे 10 करोड़ 

टीवी की दुनिया के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस 9 के प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड ने धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की मांग की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2015, 1:34 PM IST
Bigg Boss 9
Bigg Boss 9
मुंबई। टीवी की दुनिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 9 एक बार फिर पचड़े में फंसता दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस के प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड ने धमकी देकर 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। यह फोन अंडरवर्ल्ड के गैगस्टर सुरेश पुजारी ने किया था।

अंडरवर्ल्ड ने प्रोडक्शन कंपनी एंडेमॉल इंडिया से 10 करोड़ की मांग की है। कंपनी ने 14 दिसंबर 2015 को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। पुलिस ने धारा 383, 386-387 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।


सूत्रों के अनुसार, शो के प्रोड्यूसर के पास 8 दिसम्बर को कॉल आया था। उन्हें यह धमकी दी गई है कि अगर वह उन्हें रुपए नही देते है तो उन्हें जान से मार देंगे। सुरेश के कॉल को एंटी एक्टोर्शन सेल के द्वारा टेप और मॉनिटर से पता किया गया है। सुरेश ने फोन पर प्रोड्यूसर को गालियां भी दी है। प्रोड्यूसर ने पुलिस कमिश्नर को एक लेटर भी लिखा है। प्रोड्यूसर से फोन पर ये भी कहा गया है कि गैंग ने उन पर नजर रखी है।

आपको बता दें कि सुरेश पुजारी गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ काम कर चुका है। सुरेश ने रवि के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया है। मुंबई पुलिस ने कुछ माह पहले ही गैंग के कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गैंगस्टर 5 करोड़ रुपए एक्स्टोर्शन राशि मांग रहे है।
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’