TV न्यूज

सलमान खान ने Rahul Vaidya को बताई हैरान करने वाली बात, कहा- दिशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) को नेशनल टेलिवीजिन पर प्रपोज करके अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। इसी बीच सलमान खान ने राहुल से दिशा को लेकर ऐसी बात बताई कि वो टेंशन में पड़ गए।

2 min read
Nov 16, 2020
Rahul Vaidya and Disha Parmar

नई दिल्ली बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कुछ जोड़ियां घर के अंदर बनी हुई है तो कोई शो में रहते हुए बाहर अपनी जोड़ी बना रहे हैं। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) को नेशनल टेलिवीजिन पर प्रपोज करके अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने राहुल से दिशा को लेकर ऐसी बात बताई कि उनकी हवाइयां उड़ गईं। सलमान की बात सुनकर राहुल ये कहते रहे कि प्लीज ये सब मत कहिए लेकिन दबंग खान ने उनकी खूब टांग खिंचाई की।

सलमान ने राहुल से कही हैरान करने वाली बात

दरअसल, सलमान ने राहुल वैद्य से कहा कि उन्होंने तो प्रपोज कर दिया लेकिन दिशा की तरफ से अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। दिशा ने अभी तक राहुल के प्रपोजल का कोई जवाब नहीं दिया है। जिसका कारण है कि वो थाइलैंड में अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं। ये सुनते ही राहुल की सांसे थम गई और टेंशन में पड़ गए। राहुल ने सलमान से कहा कि प्लीज ऐसा मत कहिए। सभी घरवाले भी ये सुनकर हंस रहे थे लेकिन राहुल परेशान दिख रहे थे। जाहिर है कि सलमान वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती-मजाक करते हैं। ऐसे में वो राहुल को कैसे छोड़ देते। एक तरफ सलमान खान राहुल को चिढ़ा रहे थे वहीं वो भाई जान से विनती कर रहे थे कि दिशा को कुछ भी मत कहिए मुझे जो बोलना है बोलिए।

राहुल वैद्य की सलमान ने की खूब टांग खिंचाई

सलमान, राहुल को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि क्या लोग थाईलैंड सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ ही जा सकते हैं? सलमान का यही अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता है। वहीं इस मजाक के दौरान राहुल का दिशा के लिए प्यार भी साफ दिखाई दे रहा था। वो उनकी कितनी परवाह करते हैं ये उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। राहुल के फैंस लगातार दिशा को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

Published on:
16 Nov 2020 04:02 pm
Also Read
View All