TV न्यूज

‘ससुराल सिमर का’ के एक्टर Ashiesh Roy का किडनी फेल होने से हुआ निधन, आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे थे

टीवी एक्टर आशीष रॉय का हुआ निधन दोनों किडनी फेल होने के कारण हुई मौत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे एक्टर

2 min read
Nov 24, 2020
Ashiesh Roy

नई दिल्ली | जाने माने टीवी एक्टर आशीष रॉय (Ashiesh Roy) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ससुराल सिमर का जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके आशीष रॉय ने 24 नवंबर को अपने घर में आखिरी सांसे ली। उनकी मौत का कारण दोनों किडनी का फेल होना बताया जा रहा है। आशीष ने पिछले साल अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने का जिक्र सोशल मीडिया पर किया था। कई बार उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी लेकिन उनकी ये समस्या लगातार बनी रही। आशीष के निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री से सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं।

आशीष की उम्र 55 साल की थी। उन्होंने शादी नहीं की जिस कारण उनके लिए मुंबई में अकेले रहना और पैसों की तंगी से जूझना बेहद मुश्किल हो गया था। आशीष ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि मैं अकेले होने के कारण कई समस्याएं झेल रहा हूं। अगर मुझे काम नहीं मिला तो मैं अपने बहन के यहां कोलकाता चला जाऊंगा वरना बहुत दिक्कत हो जाएगी। आशीष ने फेसबुक पर भी मदद मांगी थी। उन्हें दो बार लकवा के स्ट्रोक भी आ चुके थे। साल 2020 में उनकी हालत तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से वो लगातार जूझ रहे थे।

आशीष अपनी सेविंग्स से अपना खर्चा चला रहे थे। लेकिन उसके बाद खत्म होने के बाद उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई थी। आशीष ने 'ससुराल सिमर का', के अलावा 'बनेगी अपनी बात', 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी', 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'आरंभ' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। यहां तक कि उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए डबिंग भी की थी। 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी' और 'जोकर' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी थी।

Published on:
24 Nov 2020 04:42 pm
Also Read
View All