TV न्यूज

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में हैं शहनाज गिल, खुद किया खुलासा

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का रिलेशनशिप शहनाज गिल ने बताई अपने दिल की बात कहा- हां मैं रिलेशनशिप में हूं

2 min read
Mar 27, 2020

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी बिग बॉस शो की सबसे चर्चित जोड़ी रही है। फैंस को दोनों का साथ इतना पसंद है कि शो के दौरान ही सिडनाज के नाम का हैशटैग ट्रेंड करने लगा था। हाल ही में दोनों का गाना भुला दूंगा (Bhula Dunga) भी फैंस को बेहद पसंद आया है और अब शहनाज ने एक सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हमेशा ही सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का इजहार करती रही हैं, यहां तक कि उन्होंने शादी की बात भी कह दी थी। लेकिन सिद्धार्थ ने कभी खुलकर नहीं कहा कि वो भी शहनाज के लिए कुछ फील करते हैं। उन्होंने हमेशा ही शहनाज को अपना अच्छा दोस्त बताया। हाल ही में शहनाज ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन सिर्फ एक दोस्त के तौरपर। उन्होंने कहा- मैं उससे प्यार करती हूं लेकिन उससे लव यू सुनने का इंतजार नहीं कर रही हूं।

शहनाज गिल ने इसके साथ ये भी बताया कि सिद्धार्थ उन्हें लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं और ख्याल रखते हैं। वो हमेशा ही उनके साथ दोस्ती बरकरार रखना चाहती हैं, रिलेशनशिप के लिए दोस्ती नहीं खोना चाहती। बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का सॉन्ग भुला दूंगा बेहद पसंद किया जा रहा है। यू ट्यूब पर अब तक इस गाने को 22 मिलियन से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।

View this post on Instagram

#Sidnaaz 🔥🔥🔥

A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

Published on:
27 Mar 2020 03:02 pm
Also Read
View All