TV न्यूज

कश्मीर की वादियों में डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी Shehnaaz Gill, वीडियो वायरल

कश्मीर की वादियों ने शहनाज गिल ने किया डांस डांस करते वक्त अचानक गिर गईं शहनाज शहनाज का वीडियो हो रहा वायरल
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 फेम और सिंगर शहनाज गिल इन दिनों खूब लाइमलाइट में हैं। शहनाज की सोशल मीडिया पर कमाल की फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वो कश्मीर की वादियों में मजा ले रही हैं। दरअसल, बादशाह के साथ अपना नया गाना शूट करने के लिए कश्मीर गई हुई हैं। जहां वो फोटो और वीडियो शूट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। रिसेन्टली उन्होंने गाने से ही अपना एक लुक शेयर किया था जो तेजी से वायरल हुआ था। शहनाज ने बुम्बरो पर डांस भी किया था। इसी बीच शहनाज अपना एक और वीडियो शूट कर रही थीं कि अचानक वो गिर गईं।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो पिंक और ग्रीन कलर के आउटफिट में हैं और इसी दौरान वो डांस करते हुए अचानक गिर पड़ती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज अपनी पिंक कलर की चुन्नी लहराते हुए कश्मीर की वादियों में डांस का मजा ले रही थीं लेकिन तभी उनका पैर बर्फ में फंस जाता है और वो गिर जाती हैं। शहनाज इसके बाद भी हंसती रहती हैं। शहनाज का ये क्यूट वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शहनाज गिल ने जो आउटफिट पहना हुआ है उसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। शहनाज का लुक प्रीति जिंटा के गाने बुम्बरो से काफी मिलता जुलता लग रहा है। कश्मीर से शहनाज ने अपने कई फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वो बहुत ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। बता दें कि शहनाज ने साल 2020 में अपना कई किलो वजन कम किया है। जिसके बाद शहनाज अब अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं।

Published on:
07 Feb 2021 05:27 pm