
बॅालीवुड एक्ट्रेस shilpa shetty देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। भले ही अब वह फिल्मों से दूर हों लेकिन फैंस के बीच उनकी पॅापुलेरिटी आज भी कायम है। एक्ट्रेस ने 26 साल की उम्र में 'Baazigar' फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने Shahrukh Khan , Kajolके साथ लीड किरदार निभाया था। पर क्या आप जानते हैं 'बाजीगर' उनकी पहली फिल्म नहीं थी। एक्ट्रेस पहले किसी और फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं।
शिल्पा शेट्टी ने टीवी शो 'Super Dancer Chapter 3' के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा किया। हाल में शो पर सदबहार एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेश ने शिरकत की थी। इस दौरान शिल्पा ने अपने कॅरियर को लेकर बात की।
शिल्पा ने बताया, 'मेरी पहली फिल्म गाता रहे मेरा दिल' थी। प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ इश्यूज हो गया था जिसके कारण यह फिल्म बन नहीं पाई और बंद हो गई।'
इसके बाद डायरेक्टर अब्बास-मस्तान ने शिल्पा को बाजीगर मूवी ऑफर की। बता दें कि 'बाजीगर' फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।