
नई दिल्ली | टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) की केमेस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के फोटो और वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। दीपिका अपने परिवार के साथ अपने डेली रूटीन को भी अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं शोएब भी अपनी पत्नी दीपिका पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शोएब ने दीपिका के लिए खाना बनाते हुए एक खास मैसेज फैंस को दिया। उन्होंने पीरियड्स (Menstruation) पर खुलकर बात की और बताया कि इस दौरान कैसे महिलाओं की मदद करनी चाहिए। शोएब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बंटोर रहा है। शोएब और दीपिका की जोड़ी फैंस को खूब पसंद हैं।
शोएब इब्राहिम ने अपने मेल फैंस को खास मैसेज दिया है। उन्होंने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्या-क्या दिक्कतें आती हैं इसके बारे में बताया। शोएब ने वीडियो में पीरियड्स पर खुलकर बात की और लोगों से इसपर बातचीत करने का आग्रह किया। वीडियो में शोएब बताते दिख रहे हैं कि वो दीपिका के खाना बना रहे हैं। उनकी पत्नी के पीरियड्स का दूसरा दिन है। इस दौरान महिलाओं का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। पीरियड्स के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी शोएब ने बात की। उसके बाद दीपिका और शोएब दोनों ने मिलकर लोगों से इस बात खुलकर बात करने की अपील की।
बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो बनाते हैं। दोनों के व्लॉग फैंस को खूब पसंद आते हैं। एक दूसके के वीडियो में दोनों सहयोग भी करते नजर आते हैं। दीपिका अक्सर अपनी कला को वीडियो में दिखाती हैं। फिर चाहे वो खाना बनाना हो या कपड़ों में कढ़ाई की बात हो। दीपिका सिर्फ अच्छी एक्टर ही नहीं बल्कि खाना बनाना, सिलाई-कढ़ाई का भी उन्हें काफी शौक है।