TV न्यूज

आर्थिक तंगी से गुजर से इस अभिनेता को नहीं मिला बकाया भुगतान, अब सरेआम बयां किया अपना दर्द

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ अरोड़ा ( Siddharth Arora ) ने दावा किया है कि शो 'लाडो 2' ( Laado 2 ) के लिए उन्हें बकाया भुगतान नहीं मिला है, जिसके लिए उन्होंने वर्ष 2018 में काम किया था....
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2020, 12:56 PM IST
Siddharth Arora
Siddharth Arora

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ अरोड़ा ( Siddharth Arora ) ने दावा किया है कि शो 'लाडो 2' ( Laado 2 ) के लिए उन्हें बकाया भुगतान नहीं मिला है, जिसके लिए उन्होंने वर्ष 2018 में काम किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक चेक मिला था जो बाउंस हो गया। हाल ही एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा कि मैं पिछले दो साल से लगातार निर्माताओं को बकाया भुगतान करने का निवेदन कर रहा हूं। मैं लगातार कॉल कर रहा हूं, प्रोडक्शन हाउस के भी कई बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन बदले में मुझे अपमान और उतपीड़न के सिवाय कुछ नहीं मिला।

हर बार जब भी मैं कॉल करता हूं, तो मुझे बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। वर्तमान महामारी में वित्तीय समस्यओं से जूझ रहा हूं। मुझे पैसे की बहुत आश्वयकता है।

पिछले महीने ही निर्माताओं ने मुझे बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। मुझे एक चेक भी मिला, जो बाउंस हो गया। अब मैं क्या करूं। मुझे समझ नहीं आ रहा। जबकि चेक बाउंस होना वास्तव में एक आपराधिक अपराध है।

अभिनेता ये भी खुलासा किया कि अनुबंध में 90 फीसदी राशि की भुगतान जैसी धाराएं थीं, जो प्रतिघंटे 9 लाख रुपए होती है। उसमें यह भी धारा थी कि अगर शो के दौरान मुझे किसी को-स्टार से प्यार हो जाए तो 5 लाख रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा।

लेकिन बकाया भुगतान ना देने पर प्रोडक्शन हाउस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता, जो समय पर बकाया भुगतान नहीं कर पाया। पिछले कुछ महीने अभिनेताओं के लिए बड़े ही दुखदायी रहे हैं। मैं सिंटा और प्रोडक्शन हाउस से इस पर गहन विचार करने का अनुरोध करता हूं।

Published on: