
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' (Bigg boss 13) अपने टर्न एंड ट्विस्ट लिए हमेशा याद रखा जाएगा। बीती रात हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के घर से जाने के बाद आज शो में एक और ट्वीस्ट आपको देखने को मिलेगा। जी हां, शो ने एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को एक आदेश देते हैं जिसके बाद से सभी घरवालें काफी हैरान हो जाते हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला (siddharth shukla) को मुख्य घर से बाहर ले जा रहे हैं। सिद्धार्थ और बाकी घरवालें ये बात सुनकर काफी चौंक जाते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला समेत सभी घरवालों को लगता है कि सिद्धार्थ भी शो से बेघर हो गए हैं। लेकिन वीडियो के आखिर में देखें तो सिद्धार्थ शुक्ला को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। जहां उनके साथ परास छाबड़ा (Paras Chhabra) एंट्री लेते हैं और सीक्रेट रूम में घरवालों की बात सुनते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले बिग बॉस से परास की उंगली में चोट लगने की वजह से उन्हें घर से बाहर किया जा रहा है। लेकिन ये देखने के बाद लगता है कि ये बिग बॉस की इस नई चाल पर आखिर घर में क्या नया हंगामा होता है ये देखना दिलचस्प होगा।