TV न्यूज

‘बालिका बधु’ फेम सिद्धार्थ की कार का हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

सिद्धार्थ बीएमडब्ल्यू एक्स 5 कार चला रहे तभी अचानक से कार पर से कंट्रोल खो गया और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 1:42 PM IST
sidharth shukla
sidharth shukla

टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कार का एक्सीडेंट बीते शनिवार को हुआ है। ये हादसा मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ कार को ड्राइव कर रहे थे। उनके साथ उस वक्त कार में 3 और लोग थे। सिद्धार्थ बीएमडब्ल्यू एक्स 5 कार चला रहे तभी अचानक से कार पर से कंट्रोल खो गया और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। तुरंत वहां मौजूद लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को पास के अस्पताल ले गए।

शाम के 6 बजे हुआ हादसा:
इस घटना की पुष्टि ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने की है। उसने बताय कि, 'हमारी टीम अभी इस घटना की तहकीकात कर रही है। जब तक वो पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम यह नहीं बता सकते हैं कि इस हादसे की असली वजह क्या है ?' रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। मुंबई पुलिस ने फिलहाल केस दायर कर लिया है। इस हादसे में एक शख्स को चोट आई है और तीन गाड़ियां डैमेज हुई हैं। हमने सिद्धार्थ के ब्लड सैंपल भी लिए हैं।

इस शोज में नजर आए सिद्धार्थ:
सिद्धार्थ ने साल 2008 में बालिका बधु’ शो के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में किया। इसके बाद वह पहली बार करण जौहर के बैनर तले बनी ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है। सिद्धार्थ को आखिरी बार ‘दिल से दिल तक’ में देखा गया था।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’