TV न्यूज

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को 5000 रुपये के जुर्माने के बाद मिली जमानत, कार एक्सीडेंट में हुए थे गिरफ्तार

सिद्धार्थ ने साल 2008 में 'बालिका बधु’ शो के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था।  
2 min read
Jul 23, 2018
sidharth shukla
sidharth shukla

टीवी और बड़े पर्दे के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कार का एक्सीडेंट बीते शनिवार को हुआ था। कार की हालत देख लोगों को ऐसा लगा था कि इसमें सवार लोगों काफी गंभीर चोटें आईं होगीं लेकिन किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं। सिद्धार्थ के अलावा कार में सवार लोगों को थोड़ी चोट जरुर आई थी लेकिन अब सब ठीक हैं। एक्सीडेंट के बाद मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, उन्हें 5000 रुपये के जुर्माने के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

शाम के 6 बजे हुआ था हादसा:
इस घटना की पुष्टि ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने की थी। उन्होंने बताया था कि, 'हमारी टीम अभी इस घटना की तहकीकात कर रही है। जब तक वो पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम यह नहीं बता सकते हैं कि इस हादसे की असली वजह क्या है?' ये घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई थी। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट के वक्त कार सिद्धार्थ शुक्ला चला रहे थे।

इस शोज में नजर आए सिद्धार्थ:
सिद्धार्थ ने साल 2008 में 'बालिका बधु’ शो के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में किया। इसके बाद वह पहली बार करण जौहर के बैनर तले बनी ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है। सिद्धार्थ को आखिरी बार ‘दिल से दिल तक’ में देखा गया था।

Published on:
23 Jul 2018 10:32 am