TV न्यूज

OMG! ऋतिक संग हुए विवाद के बाद अब इस लड़के को रियेलिटी शो में KISS करती दिखी कंगना !!

OMG! ऋतिक संग हुए विवाद के बाद अब इस लड़के को रियेलिटी शो में KISS करती दिखी कंगना !!
3 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 1:30 PM IST
kangana ranaut kiss raghav juyal
kangana ranaut kiss raghav juyal

कई दिनों से विवादों में घिरी कंगना रनौट हाल में स्टार प्लस के शो डांस प्लस के शो में अपनी फिल्म सिमरन का प्रचार करने पहुंची। उस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी डांसर्ज के साथ खूब मस्ती की। साथ ही उन्होंने शो में एंकर राघव जुयाल से इंम्प्रेस होकर उन्हें किस कर दिया।

हुआ ये की कंगना के साथ डांस करने के बाद राघव ने कहा,-आप एक प्रेरणा हैं क्योंकि आप महिलाओं के मुद्दों पर अपनी राय रखने और उन्हें भी पुरुषों के समान अधिकार दिलाने के लिए आगे आईं हैं। मैं आपके साथ खड़ा होकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी बातों से इंम्प्रेस होकर कंगना ने उनके गालों पर किस करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि आपको एक पुरुष होने के नाते खुद को मिले खास अधिकारों का एहसास है। ज्यादातर पुरुष यह स्वीकार नहीं करते।

बता दें इस शुक्रवार को ही कंगना की फिल्म सिमरन रिलीज हो चुकी है। हांलाकि फिल्म की कहानी पूरी तरह से क्वीन का रीमेक लग रही है लेकिन फिर भी जनता कंगना की एक्टिंग की जमकर तारीफ करती दिखाई दे रही है।

बता दें हाल में कंगना रनौट ने फिल्म सिमरन के प्रमोश्नस के दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों को लेकर एक निजी टीवी चैनल पर कई राज खोले। उन्होंने बताया की वो ऋतिक से शादी करना चाहती थीं और दोनों के बीच शादी की बात हुई भी थी। ऋतिक ने कहा था की वे अपनी पत्नी से तलाक के बाद उनसे शादी करेंगे लेकिन तलाक के बाद तो ऋतिक ने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया था।

इस बात से शुरु हुआ था विवाद
बता दें ये विवाद तब शुरु हुआ था जब ऋतिक रोशन के कहने पर 'आशिकी-3' फिल्म में कंगना की जगह सोनम कपूर को रख लिया गया था।

एक अखबार के इंटरव्यू में कंगना से आशिकी-3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,- हां, चारों तरफ ऐसी अफवाह है। यहां तक कि गूंगा भी बता सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। मुझे नहीं पता कि ये फालतू की बातें क्यों आपको आकर्षित करती हैं। मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो गया है और मैं गड़े मुर्दे को नहीं उखाड़ना चाहती।

मेल को लेकर हुआ था विवाद
कंगना ने टीवी इंटरव्यू में बताया की 2014 में उन दोनों की रिलेशनशिप बिल्कुल खत्म हो गई थी। इसके बाद ऋतिक रोजाना सेकड़ो मेल कंगना के अकाउंट से खुद को भेजने लगे। इस मेल में वो लिखते थे कि- मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। मैं तो मर गई। मेरे दिमाग में समस्या है, मेरा इलाज करा दो।

कंगना ने कहा की अगर ऋतिक के अनुसार मान भी ले की वो मेल मैं भेजती थी तो सैकड़ों मेले आते रहे और वो खामोश रहे ? उन्हें दो साल बाद याद आया की मैं एक साल पहले हजार मेल भेजा करती थी। एक लड़की जिसने आपके साथ सात साल काम किया है उसे क्या एक फोन करके नहीं बोल सकते कि मेल करना बंद करो यार। ये क्या कर रही हो तुम।

कंगना ने कहा ऋतिक पागल साबित करना चाहते थे मुझे...
कंगना ने बताया की वो मेल इकट्ठे करते रहे। फिर उसकी एक फाइल बनाई। बाद में भारत के एक बेहतरीन क्रिमिनल वकील को केस दिया कि इस लड़की से बचाओ। वो दुनिया को दिखाना चाहते थे कि ये लड़की मानसिक दौर से गुजर रही हैं क्योंकि आने वाले दिनों में मैं उनसे शादी के वादे की बात करने वाली थी तो वो पहले ही प्लान कर चुके थे की दुनिया को बोल सके की मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए ऐसी बातें कर रही हैं।

Published on: