TV न्यूज

FIR को लेकर बोलीं एक्ट्रेस स्मिता बंसल कहा- झूठे हैं सारे आरोप

टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने उनकी भाभी मेघा द्वारा किए गए दहेज उत्पीड़न केस पर बात करते हुए कहा कि सारे आरोप झूठे हैं

2 min read
Dec 31, 2015
smita bansal
smita bansal
नई दिल्ली। टीवी की फेमस एक्ट्रेस स्मिता बंसल और उनके परिवारवालों के खिलाफ भाभी मेघा गुप्ता ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है जिसे अब स्मिता ने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनके और परिवारवालों पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

स्मिता ने कहा कि यह सब मेरे लिए एक बहुत बड़ा झटका है. मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मैंने ऐसा सिर्फ फिल्मों में होते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि उनका भाई सौरभ लंदन में तलाक के केस से जूझ रहा है। सौरभ और मेघा लंदन में ही रहते हैं। 5 जनवरी को लंदन कोर्ट में उनकी सुनवाई है जहां उन्हें एक दूसरे से तलाक मिल जाएगा। उनकी शादी को कुल 6 साल हुए और तभी से दोनों लंदन में हैं। मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि इस सब में हम परिवारवालों को क्यों घसीटा जा रहा है?

स्मिता ने बताया कि वह इस केस के बारे में वकील से भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर केस में क्या होता है उन्हें नहीं पता है लेकिन अगर उनके खिलाफ कोई केस किया गया है तो पुलिस उनसे संपर्क करेगी ही। इसके बाद मुझे क्या करना होगा इस बारे में मेरे वकील बताएंगे।

पब्लिसिटी के लिए भाभी ने किया केस
स्मिता का कहना है कि उनकी भाभी मेघा उनके परिवार को परेशान करने के लिए यह सब कर रही हैं। स्मिता की माने तो मेघा ने पब्लिसिटी पाने के लिए यह किया है क्योंकि उनका भाई मेघा को छोड़ रहा है तो वह ऐसा कर सबको परेशान करना चाहती हैं।

भाभी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधु में अभिनय से चर्चित हुईं स्मिता बंसल के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट गुडग़ांव के महिला थाने में उनकी भाभी ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उनके भाई, पिता व माता को भी नामजद कराया है। स्मिता जयपुर के राजापार्क क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में मुम्बई में रहती हैं।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
गुडग़ांव के डीएलएफ सिटी फेज-2 में रहने वाली मेघा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 फरवरी 2009 को उसका विवाह राजापार्क निवासी सौरभ बंसल से हुआ था। सौरभ लंदन में नौकरी करता है। शादी के बाद वह भी लंदन चली गई थी। महिला का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है। मार्च 2010 में वह लंदन से गणगौर पर्व मनाने जयपुर आई थी, तब अपने कुछ गहने ननद व टीवी स्टार (स्मिता बंसल) के पास देखे। उन्होंने अपने गहने वापस मांगे, लेकिन नहीं मिले। ससुराल में उसका अन्य सामान भी रख लिया गया।

करीब पांच महीने से वह पति से अलग लंदन में शिक्षिका की नौकरी कर गुजर-बसर कर रही है। मामले का अनुसंधान कर रही महिला थाने की सहायक उपनिरीक्षक किरन कुमारी ने बताया कि मेघा गुप्ता ने 25 दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को उसके बयान दर्ज कराए गए, अब आरोपितों को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी।

Published on:
31 Dec 2015 09:49 am