TV न्यूज

सोनम कपूर के 52 वर्षीय चाचा संजय कपूर 22 साल की लडक़ी के पड़े पीछे

अब संजय कपूर स्टार प्लस के नए शो ‘दिल संभल जा जरा’ में नजर आने वाले हैं...
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 8:09 PM IST
sanjay kapoor
sanjay kapoor

अभिनेता संजय कपूर भले ही आज ग्लैमर की चकाचौंध से दूर है, लेकिन उन्होंने भी 90 के दशक में अपनेअभिनय का लोहा मनवाया था। 1995 में उन्होंने फिल्म प्रेम से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसी साल फिल्म राजामें वो माध्ुारी दीक्षित के अपोजिट नजर आए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म सिर्फ तुम भी सुपरहिट रही। इसके बाद 2004 में आई फिल्म जूली, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का कहर बरपाया। नेहा धूपिया की यह फिल्म अपने बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रही। इस फिल्म के बाद संजय कई और फिल्मों में नजर आए, लेकिन विफलता ने उन्हें धीरे-धीरे गुम कर दिया। लंबे अरसे बाद वा एक बार फिर लाइम लाइट में हैं। जी हां, निर्देशक बोनी कपूर और एक्टर अनिल कपूर के छोटे भाई सजय कपूर को दर्शक जल्द ही छोटे पर्दे पर देख सकते हैं।

बता दें कि अब संजय कपूर स्टार प्लस के नए शो ‘दिल संभल जा जरा’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में वे अपने से 20 साल छोटी लडक़ी के प्यार में पड़ जाते हैं, जबकि इनकी उम्र 52 साल ही दिखाई गई है। कहते हैं बहुत पावरफुल किरदार है। इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें, तो संजय कपूर और शो की अभिनेत्री के कई इंटीमेट सीन भी देखने को मिलेंगे। संजय कपूर कहते हैं कि रोल बहुत चैलेंजिंग है।

17 अक्टूबर, 1964 को मुंबई में जन्में संजय कपूर बतौर अभिनेता उतने नहीं चले, जितने उनके भाई अनिल कपूर छाए रहे। उनके बड़े भाई बोनी कपूर भी लोकप्रिय निर्देशक हैं । जहां तक संजय कपूर के फिल्म कॅरियर की बात है, तो उनके खाते में कुछ ही फिल्में आईं, फिर वे अमेरिका में बिजनेस करने लगे। बिजनेसमैन के रूप में संजय खूब नाम कमाया और अब एक बार फिर कैमरे के सामने खड़े हो गए। संजय ने बॉलीवुड में औजार, मोहब्बत, बेकाबू, छुपा रुस्तम, जमीर ,कर्तव्य, कयामत, लक बाय चांस, शक्ति , कल हो ना हो, एलओसी, प्रिंस और तेवर जैसी फिल्मों नजर आ चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’